फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   How beneficial is LTC Cash Scheme?

कितनी लाभकारी है एलटीसी कैश योजना?

Fri, 16 Oct 2020 02:23 AM IST
नारायण कृष्णमूर्ति नारायण कृष्णमूर्ति
नारायण कृष्णमूर्ति Published by: नारायण कृष्णमूर्ति Updated Fri, 16 Oct 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
How beneficial is LTC Cash Scheme?
tour travel - फोटो : Pixabay

प्रीति गुप्ता एक नवरत्न कंपनी में काम करती हैं और उनकी 14 तथा 12 साल की दो संतानें पिछले कई साल से गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाने की अभ्यस्त हैं। गुप्ता परिवार देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के लिए एलटीसी (लीव ट्रैवल कन्शेसन) का इस्तेमाल करता है। कोविड के प्रतिबंधों के कारण इस बार गर्मी में परिवार कहीं जा नहीं पाया। पर पिछले सप्ताह नई एलटीसी कैश योजना के बारे में सुनने के बाद वह जानना चाहती हैं कि क्या इसका लाभ उठाना चाहिए। 

विज्ञापन


एलटीसी योजना क्या है?
एलटीसी योजना एक मदद है, जो कर्मचारियों को अपने नियोक्ता से छुट्टियों में बाहर जाने के दौरान मिलती है। कर्मचारी और उसका परिवार चार साल में एक बार छुट्टियां मनाने देश में कहीं भी जा सकते हैं। चार साल की मौजूदा अवधि 2018-2021 है। इसके तहत एलटीसी का लाभ उठाने वाला कर्मचारी अधिकतम 10 दिन का लीव इनकैशमेंट ले सकता है। यह लीव इनकैशमेंट मूल वेतन+ महंगाई भत्ते के आधार पर तय होता है। नई योजना में कर्मचारियों की तीन श्रेणियां हैं।
विज्ञापन


नई योजना की शर्तें
राज्य सरकारें तथा निजी क्षेत्र के नियोक्ता भी अपने कर्मचारियों को यह सुविधा दे सकते हैं, ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।
• योजना के तहत लीव इनकैशमेंट के तहत कर्मचारियों को वह पूरी नकदी लेनी होगी, जिसके वह हकदार हैं। यह अनिवार्य है।
• कर्मचारियों को किराये का तीन गुना और लीव इनकैशमेंट के तहत मिलने वाली राशि के बराबर का पैसा उन वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी पर खर्च करना होगा, जिन पर 12 फीसदी जीएसटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

• इस योजना का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों को 31 मार्च, 2021 से पहले यह पूरी राशि खर्च करनी होगी।
• पैसा ऑनलाइन खर्च करना पड़ेगा और जीएसटी की रसीद जरूरी होगी। 
• 2018-21 की अवधि की एलटीसी योजना का लाभ न उठाने पर यह लैप्स हो जाएगी।

एक उदाहरण से इस योजना को समझ सकते हैं। इस योजना के बगैर 55,000 के मूल वेतन वाले एक सरकारी कर्मचारी को देश में कहीं भी जाने पर एसी 2 टियर का किराया मिलता है। अगर यह व्यक्ति चेन्नई से दिल्ली आता है, तो एक तरफ का किराया 3,500 रुपये पड़ेगा और पत्नी तथा दो बच्चों का आने-जाने का किराया 28,000 रुपये होगा। पर एलटीसी वाउचर स्कीम के तहत यह व्यक्ति 6,000 रुपये ट्रेन किराये के दायरे में आएगा। चार व्यक्तियों के परिवार को इस योजना के तहत 24,000 रुपये मिलेंगे। पर उसे वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में 72,000 रुपये खर्च करने होंगे। उसे 10 दिन के लीव इनकैशमेंट के रूप में 18,333 रुपये भी मिलेंगे, पर यह पूरी राशि उसे खर्च करनी होगी। इस तरह उस व्यक्ति को 42,333 रुपये पाने के लिए 90,333 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फिर लीव इनकैशमेंट पर टीडीएस लागू होता है, जबकि एलटीसी की राशि टैक्स लाभ में उपयोगी होगी। 


जाहिर है, मामूली आर्थिक लाभ के लिए इस योजना का लाभ न उठाना ही बेहतर है। प्रीति अगर घरेलू उपयोग के लिए जरूरी सामान खरीदना चाहती हैं और वह इसके लिए खर्च करने को तैयार हैं, तभी उन्हें इस योजना का लाभ उठाना चाहिए, अन्यथा नहीं। फिर आयकर के पुराने स्लैब से नए स्लैब में शिफ्ट हो चुके कर्मचारियों के लिए भी यह योजना लाभकारी नहीं, क्योंकि नए टैक्स स्लैब में आयकर छूट का प्रावधान नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed