फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Highest ever collection of tax of 1.15 lakh crore after GST implementation

जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सर्वाधिक 1.15 लाख करोड़ कर वसूली

Sat, 02 Jan 2021 04:26 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
Highest ever collection of tax of 1.15 lakh crore after GST implementation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

लॉकडाउन की बंदिशें हटने के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार की तेज गति दिखने लगी है। इसका सीधा असर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में भी आया है। दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ रुपये का रिकार्ड जीएसटी संग्रह हुआ, जो नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद सर्वाधिक है। यह दिसंबर 2019 के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ जो नवंबर से 10 फीसदी ज्यादा है। जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी 21 महीनों में हुई सर्वाधिक मासिक वसूली है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक जुलाई 2017 में लागू जीएसटी का इससे पहले सर्वाधिक संग्रह अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये हुआ था।
विज्ञापन


लगातार तीसरे महीने जीएसटी वसूली एक लाख करोड़ से ज्यादा हुई है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक कर वसूली में रिकॉर्ड वृद्धि लॉकडाउन के बाद तेज आर्थिक सुधारों, जीएसटी धोखाधड़ी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान और कई व्यवस्थागत बदलावों के संयुक्त प्रभाव का नतीजा है। गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते जीएसटी वसूली सिर्फ 32,172 करोड़ रुपये हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात से 27 फीसदी अधिक राजस्व
दिसंबर के जीएसटी संग्रह में वस्तु आयात से 27 फीसदी अधिक राजस्व मिला है। घरेलू लेनदेन (सेवाओं का आयात जोड़कर) से पिछली साल की तुलना में आठ फीसदी अधिक कर आया। वहीं, केंद्रीय जीएसटी 21,365 करोड़, राज्य जीएसअी 27,804 करोड़ और एकीकृत जीएसटी के रूप में 57,426 करोड़ रुपये की वसूली हुई। इसमें वस्तु आयात के 27,050 करोड़ रुपये शामिल हैं।


इस दौरान सेस से 8,579 करोड़ रुपये आए। इसके अलावा सरकार ने आईजीएसटी के तहत सीजीएसटी व एसजीएसटी को क्रमश: 23,276 करोड़ व 17681 करोड़ रुपये निपटान के रूप में दिए। केंद्र व राज्य सरकारों को दिसंबर के नियमित निपटान के बाद सीजीएसीटी से 44,641 और एसजीएसटी से 45,485 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed