{"_id":"593e10694f1c1bd46f9bec8b","slug":"gst-finance-minister-arun-jaitley-says-tax-reduced-on-66-items-including-cinema-tickets-insulin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST: मूवी देखना होगा सस्ता, इंसुलिन, स्कूल बैग समेत 66 चीजों पर जीएसटी घटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GST: मूवी देखना होगा सस्ता, इंसुलिन, स्कूल बैग समेत 66 चीजों पर जीएसटी घटा
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी, अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अचार, मस्टर्ड सॉस जैसे कुछ किचन आइटमों और 100 रुपये तक के सिनेमा टिकट समेत 66 चीजों पर जीएसटी की दरें घटाने का एलान किया है। अब 100 रुपये और उससे कम के मूवी टिकट पर 28 की जगह 18 फीसदी टैक्स देना होगा। हालांकि 100 रुपये से अधिक के टिकट पर 28 फीसदी टैक्स ही लगेगा।
विज्ञापन
जीएसटी दरें तय करने वाली काउंसिल ने कहा है कि 75 लाख से कम टर्नओवर वाले कारोबारी, मैन्यूफैक्चरर और रेस्तरां मालिक कंपोजिशन स्कीम का लाभ ले सकते हैं। उनसे क्रमश: 1, 2 और 5 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।
विज्ञापन
जीएसटी काउंसिल के फैसलों के मुताबिक अचार, मस्टर्ड सॉस और मुरब्बा जैसे किचन आइटमों पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। पहले इस पर 18 फीसदी टैक्स तय किया गया था। इसी तरह काजू गिरी पर 12 फीसदी का टैक्स घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
काउंसिल ने बच्चों की ड्राइंग बुक पर लगने वाले 12 फीसदी जीएसटी को शून्य कर दिया है। कंप्यूटर प्रिंटर पर पहले 28 फीसदी टैक्स तय किया गया था लेकिन अब इस पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। इंसुलिन और अगरबत्ती पर जीएसटी घटा कर 5 फीसदी कर दिया गया है। स्कूल बैग पर टैक्स 18 फीसदी होगा, जो पहले 28 फीसदी था। काजल पर टैक्स दर 28 फीसदी से घटा कर 18 फीसदी कर दी गई है।
जीएसटी काउंसिल की 16वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनके सामने 133 चीजों पर टैक्स घटाने की मांग रखी गई थी। इनमें से 66 चीजों पर टैक्स घटाने का फैसला किया गया। काउंसिल की अगली बैठक 18 जून को होगी। उस बैठक में लॉटरी और ई-वे बिल पर टैक्स दरें तय होंगी। जहां तक हाईब्रिड कारों पर टैक्स का सवाल है तो यह राज्यों से सलाह-मशविरे के बाद तय होगा।
ये चीजें होंगी सस्ती
टैक्स दर पहले और अब
अचार, मस्टर्ड सॉस, टॉपिंग्स 18-12
100 रुपये और उससे कम के सिनेमा टिकट 28-18
स्कूल बैग 28 -18
इंसुलिन 12-5
अगरबत्ती 12-5
डेंटल वैक्स 28-8
काजल 28- 18
प्लास्टिक बीड्स 28- 18
प्लास्टिक तिरपाल 28- 18
एक्सरसाइज बुक 18 -12
कलरिंग बुक 12 - 0
प्री कास्ट कंक्रीट पाइप 28-18
कटलरी 18 -12
ट्रैक्टर कंपोनेंट 28 -18
कंप्यूटर प्रिंटर 28 -18
अचार, मस्टर्ड सॉस, टॉपिंग्स 18-12
100 रुपये और उससे कम के सिनेमा टिकट 28-18
स्कूल बैग 28 -18
इंसुलिन 12-5
अगरबत्ती 12-5
डेंटल वैक्स 28-8
काजल 28- 18
प्लास्टिक बीड्स 28- 18
प्लास्टिक तिरपाल 28- 18
एक्सरसाइज बुक 18 -12
कलरिंग बुक 12 - 0
प्री कास्ट कंक्रीट पाइप 28-18
कटलरी 18 -12
ट्रैक्टर कंपोनेंट 28 -18
कंप्यूटर प्रिंटर 28 -18