{"_id":"59f577bf4f1c1bdb538b9aa4","slug":"google-ceo-sundar-pichai-is-happy-with-tej-app-launching-will-invest-more-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेज' की लॉन्चिंग से खुश हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, भारत में बढ़ाएंगे अपना इन्वेस्टमेंट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
'तेज' की लॉन्चिंग से खुश हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, भारत में बढ़ाएंगे अपना इन्वेस्टमेंट
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
Sundar Pichai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल द्वारा भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए पेमेंट ऐप 'तेज' की बढ़ती लोकप्रियता से गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई काफी खुश हैं। पिचाई ने कहा कि अब गूगल भारत सहित एशिया के अन्य देशों में अपना इन्वेस्टमेंट बढ़ाने जा रही है। ऐसा पहली बार है कि विश्व की सबसे बड़ी इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी ने भारत को भी अपनी निवेश करने की प्राथमिकता में रखा है।
विज्ञापन
तेज पर हुए 30 मिलियन से अधिक ट्रांजेक्शन
पिचाई ने कहा कि भारत में पिछले महीने गूगल ने अपना मोबाइल पेमेंट ऐप तेज लॉन्च किया है। इसको अभी तक 7.5 मिलियन लोग अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर चुके हैं। एक महीने में 30 मिलियन से अधिक ट्रांजेक्शन भी तेज के जरिए लोग कर चुके हैं।
विज्ञापन
तेज पर कार्ड से भी हो सकेगा पेमेंट
पिचाई ने कहा कि तेज फिलहाल यूपीआई के जरिए चल रहा है। इस साल के अंत तक इसमें डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा। गूगल इसे अपने ग्लोबल मोबाइल प्लेटफॉर्म एंड्रायड पे से भी लिंक करेगा।
विज्ञापन
एशिया के लिए है ये खास प्लानिंग
पूरे एशिया के लिए गूगल ने खास प्लानिंग कर रखी है। गूगल अपने कोर प्रॉडक्ट सर्च इंजन, मैप्स और यूट्यूब को और बढ़िया करने जा रही है, ताकि लोगों को ज्यादा फायदा हो सके।
9 भाषाओं में है ऐप
गूगल का यह 'तेज' ऐप अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी और तमिल जैसी स्थानीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। ऐप का इस्तेमाल करने के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी डालकर इस्तेमाल करें।
गूगल तेज में एक खास फीचर ‘कैश मोड’ दिया गया है। यह आपके आस-पास मौजूद यूजर को पहचानने के लिए “ऑडियो” ट्रांसमिट करता है। यानी पड़ोस में बैठे तेज यूजर को पैसे भेजने हैं तो किसी भी प्रकार की बैंक जानकारी या फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।