{"_id":"5ee31a4b8ebc3e42bc5b2bcd","slug":"gold-set-a-record-all-time-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने ने बनाया रिकार्ड, 47850 रुपये का 10 ग्राम, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सोने ने बनाया रिकार्ड, 47850 रुपये का 10 ग्राम, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी
Fri, 12 Jun 2020 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में भले ही ग्राहक कम पहुंच रहे हों लेकिन सोना है कि भाव खाता ही जा रहा। बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर 47850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी चमक देखने का मिली। यह 48500 रुपये किलो रही। जानकारों की मानें तो विदेशी सीमाएं न खुलने और शादी के कारण भाव में अभी तेजी बनी रहेगी।
लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में सोना 38500 रुपये तोला था, जबकि चांदी 42300 रुपये किलो थी। 21 मई को जब बाजार खुला तो सोने का भाव 8300 रुपये बढ़कर 46800 रुपये हो चुका था। चांदी भी 5350 रुपये बढ़कर 47650 रुपये में थी। इसके बाद से भी भाव में तेजी बनी हुई है।
दो जून को सोना 47400 रुपये तो चांदी 49 हजार रुपये में आ गई। इस बीच भी बढ़त जारी रही और सोना 48 हजार के करीब जा पहुंचा। उप्र सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि दरअसल इस समय अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हैं।
विज्ञापन
बाहर से सोने का आयात नहीं हो पा रहा है। इस वजह से देश में सोना सीमित है। वहीं इन दिनों सोने के शौकिया खरीदार तो नहीं हैं लेकिन निवेशक इसमें अच्छा पैसा लगा रहे हैं। आगे सहालग भी है। इस वजह से तेजी बनी हुई है।
सोना-चांदी के भाव
2 जून 47400 49000
4 जून 47300 47600
6 जून 47100 47500
9 जून 47100 48000
11 जून 47850 48500
नोट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलो हैं। उप्र सराफा एसोसिएशन की ओर से जारी हाजिर भाव।