{"_id":"57d695024f1c1b932cd475e6","slug":"gold-edges-up-on-jewellers-buying-silver-extends-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 25 रुपए बढ़ा, तो चांदी में आई 500 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सोना 25 रुपए बढ़ा, तो चांदी में आई 500 रुपये की गिरावट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को सराफा बाजार में सोना 25 रुपये बढ़कर 31,175 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने में यह मामूली बढ़ोत्तरी घरेलू हाजिर बाजार में ज्वेलरों की ओर से हल्की खरीद के चलते आई, जबकि विदेशों में धातु के दाम में कमजोरी देखी गई।
औद्योगिक इकाइयों की ओर से कम लिवाली के चलते चांदी में 500 रुपये की गिरावट आई और यह 45,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वैश्विक स्तर पर सोना लंदन में 0.08 फीसदी गिरकर 1,326.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.47 फीसदी टूटकर 18.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
व्यापारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने की खरीददारी में इजाफा हुआ है जिसके चलते सोने की दामों में इजाफा हुआ लेकिन विदेशों में सोने की मांग में कमी के चलते वृद्धि मामूली ही रही।