फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   from midnight this will change for you after gst will come into force

आज से देश में हुए ये बड़े बदलाव, आपकी जिंदगी पर ऐसे पड़ेगा असर

Sat, 01 Jul 2017 12:14 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 01 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
from midnight this will change for you after gst will come into force
1 जुलाई का दिन सिर्फ जीएसटी लागू होने की वजह से ही याद नहीं रखा जाएगा। देश में अब तक के सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार की शुरुआत के अलावा इस दिन से आपके लिए कई और चीजें भी बदल जाएंगी। 
विज्ञापन


पैन और आधार नहीं जोड़ा तो पैन रद्द होगा
एक से ज्यादा पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अब टैक्स चोरी मुश्किल हो जाएगी क्योंकि सरकार ने 1 जुलाई से आधार नंबर के साथ पैन को जोड़ना जरूरी कर दिया है। अगर आपने पैन को आधार नंबर से नहीं जोड़ा तो आयकर की धारा 139 एए के तहत पैन रद्द हो सकता है। 
विज्ञापन


आधार के बगैर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर सकेंगे
सरकार ने आईटी रिटर्न दाखिल करते समय आधार नंबर का जिक्र करना जरूरी कर दिया है। आधार नंबर नहीं होगा तो आप 1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाएंगे।

आधार नंबर नहीं तो पैन कार्ड नहीं मिलेगा
आधार के बगैर आप पैन हासिल नहीं कर पाएंगे। पैन के लिए आवेदन करते वक्त आपको आधार नंबर का जिक्र करना जरूरी होगा।

आधार कार्ड कै बगैर पासपोर्ट नहीं बनेगा
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। अगर आधार नहीं होगा तो 1 जुलाई से पासपोर्ट के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे।

from midnight this will change for you after gst will come into force
‌टिकट काउंटर - फोटो : demo pic
रेलवे टिकटों पर छूट के लिए भी आधार जरूरी
सहूलियतों का नाजायज लाभ उठाने से रोकने के लिए रेलवे ने सभी छूटों के लिए आधार नंबर जरूरी कर दिया है। 1 जुलाई से रेल टिकट पर छूट चाहिए तो आधार नंबर देना होगा। 

पीएफ अकाउंट और आधार की लिंकिंग जरूरी
ईपीएफओ ने 30 जून तक पीएफ अकाउंट और आधार को लिंक करना अनिवार्य बना दिया था। पेंशनरों को भी आधार लिंक कराना होगा। इस लिंकिंग से पीएफ सेटलमेंट प्रोसेस 20 दिन से घट कर 10 दिन की रह जाएगी। 
 
स्कॉलरशिप के लिए आधार जरूरी
स्कूल-कॉलेज में स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए 30 जून तक आधार नंबर जमा करना अनिवार्य कर दिया गया था। 1 जुलाई से ऐसे छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी, जिनके पास आधार नंबर नहीं होगा। 
 
आधार के बगैर पीडीएस के फायदे नहीं
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी का लाभ हासिल करने के लिए आधार अनिवार्य हो गया है। 1 जुलाई से बगैर आधार के यह नहीं मिलेगी। 

विमान यात्रियों को डिपार्चर फॉर्म नहीं भरना होगा
1 जुलाई से विदेश यात्रा करने वाले भारतीय विमान यात्रियों को डिपार्चर फॉर्म नहीं भरना होगा। 
 
चार्टर्ड अकाउटेंटों के लिए नया कोर्स
1 जुलाई से चार्टर्ड अकाउंटेंटों के छात्र-छात्राओं के लिए नया कोर्स लागू हो जाएगा। नया कोर्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक होगा और इसमें जीएसटी समेत सभी टैक्स बदलाव शामिल होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीयों के लिए ऑनलाइन यात्री वीजा
ऑस्ट्रेलिया जाने वाले सभी यात्री एक जुलाई से यात्री वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सऊदी अरब में भारतीयों  का रहना होगा महंगा
1 जुलाई से सऊदी अरब में रहने वाले विदेशियों के आश्रितों के लिए हर महीने टैक्स लगेगा। पहले साल 100 रियाल (लगभग 1721 रुपये) (प्रति आश्रित), दूसरे साल 200, तीसरे साल 300 और चौथे साल 400 रियाल का टैक्स होगा। सऊदी अरब में लगभग 30 लाख भारतीय रहते हैं। इस टैक्स से उनका वहां रहना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed