फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gst mega show : get ready for new tax system, impact on consumers

ममता बोलीं- GST से वापस आएगा इंस्पेक्टर राज, व्यापारियों को किया जाएगा गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 07:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
gst mega show : get ready for new tax system, impact on consumers

जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज रात संसद में विशेष बैठक बुलाई है। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस को अपने बयान पर दोबारा सोचना चाहिए और आज रात होने वाली संसद की बैठक में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस खुद को देश के पुनः निर्माण से दूर कर रही है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी और आज रात होने वाली बैठक में हिस्सा लेगी। मेरा कांग्रेस व अन्य पार्टियों से निवेदन है कि वह जीएसटी मेगा शो में भाग न लेने पर एक बार फिर विचार करें। यह कोई पार्टी कार्यक्रम नहीं है। 

विज्ञापन


LIVE UPDATE :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि रात के 12 बजे के बाद देश में एक बार फिर से इंस्पेक्टर राज की वापसी शुरू हो जाएगी। ममता ने कहा कि अब सरकार जीएसटी के बहाने ऐसे व्यापारियों को टारगेट करेगी, जो सरकार के किसी कानून, पॉलिसी या फिर नियम का विरोध करेंगे। 
विज्ञापन

 

 


कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जीएसटी लॉन्चिंग पर बोलते हुए कहा कि इसको आप इतना ऊंचा मत ले जाइए कि आप इसे दूसरी आजादी कह रहे हैं, यह अपमान है। 

जीएसटी मेगा शो पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'जीएसटी से काफी संभावनाएं है लेकिन अपने प्रचार के लिए सरकार ने इसे अधपके रूप में पेश किया।' साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी की तरह ही जीएसटी भी आधी तैयारी के साथ लागू किया जा रहा है। देश जीएसटी चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं जो करोड़ो नागरिकों और छोटे व्यापारियों को चिंता में डाले। 

> जीएसटी मेगा शो की बैठक पर समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल का कहा है कि हम जीएसटी का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह काला कानून है। लॉन्चिंग में राष्ट्रपति भाग ले रहे हैं इसलिए हम भी जाएंगे। हम नहीं चाहते कि कोई विवाद खड़ा हो। 

> केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि सभी पार्टियां शाम तक समझदारी का परिचय देंगी और बैठक में हिस्सा लेंगी। 

> छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, 'हम भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। जो जीएसटी का विरोध कर रहे हैं, वह देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं।'

> केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस ने कहा कि हमारे पास बैठक में जाने का समय नहीं है। 

वहीं पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने जीएसटी पर कहा, 'जब हमें पता है कि देश इसके लिए तैयारी नहीं है तो हम बैठक में क्या ताली बजाने और बैठने के लिए जाएं।

कांग्रेस समेत कई विपक्षीय दल इस बैठक का हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सरकार इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।इसके लिए देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। इस बैठक में अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित कई लोग शामिल होंगे। सांसदो व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 100 अन्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। 

शुक्रवार रात को आयोजित होने वाले 80 मिनट के इस समारोह में सरकार की ओर से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के अलावा वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, केके वेणुगोपाल और सोली सोराबजी भी शामिल होंगे। मालूम हो कि भारत के अगले अटॉर्नी जनरल पद के दावेदारों में वेणुगोपाल भी हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगोड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

जीसीटी पर 10 मिनट की एक फिल्म भी दिखाई जाएगी

gst mega show : get ready for new tax system, impact on consumers

इस समारोह में रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल के अलावा पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जलान, वाईवी रेड्डी व डी सुब्बाराव भी शिरकत करेंगे। अतिथियों की सूची में फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के प्रमुख भी हैं। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी, सीएजी शशिकांत शर्मा, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और संध लोक सेवा आयोग के चेयरमैन भी समारोह में मौजूद रहेंगे। 

अतिथियों की सूची में मेट्रो मैन ई श्रीधरन, पूर्व सीएजी विनोद राय व टीएन चतुर्वेदी, संघ विचारक एस गुरुमूर्ति, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन भी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के भी समारोह में उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में उपस्थिति होने वाले अतिथियों के लिए जीएसटी पर 10 मिनट की एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed