फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   live updates on goods and service tax, will subsume 17 taxes

GST के मेगा शो की उल्टी गिनती शुरू, आज रात 12 बजे से खत्म हो जाएंगे 17 टैक्स और 26 सेस

Fri, 30 Jun 2017 09:09 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 30 Jun 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
live updates on goods and service tax, will subsume 17 taxes
parliament
अब से कुछ घंटों बाद संसद के सेंट्रल हॉल में पूरे देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने की घोषणा की जाएगी। मेगा शो में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी दैवेगौड़ा और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में मध्यरात्रि को 12 बजे घंटा बजाकर के घोषणा करने का प्लान है। 
विज्ञापन


भारत बन जाएगा ईयू से बड़ा मार्केट
सूत्रों के मुताबिक अब एक आकंड़ा सामने आया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने पर भारत, यूरोपियन यूनियन से भी बड़ी मार्केट बन जाएगा। विशेषज्ञों की माने तो जीएसटी से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन

मेगा शो में उपस्थित होंगे अमिताभ, लता मंगेशकर

live updates on goods and service tax, will subsume 17 taxes

इस मेगा शो में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित नामचीन कानूनविदों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। 

नहीं आएंगे नीतिश, ममता ने किया बहिष्कार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रात होनी वाले जीएसटी मेगा शो में हिस्सा नहीं लें पाएंगे। उनकी जगह राज्य के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव समारोह में शामिल होंगे। नीतीश कुमार अपने पहले के कार्यों में व्यस्त होने के नाते, जीएसटी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कांग्रेस जैसी पार्टीयों ने भी इस इवेंट में भाग न लेने का ऐलान किया है। 

देश के बड़े टॉप वकील भी होंगे समारोह में शामिल

live updates on goods and service tax, will subsume 17 taxes

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले इस मेगा शो के लिए सरकार की ओर से सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 100 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। शुक्रवार रात को आयोजित होने वाले 80 मिनट के इस समारोह में सरकार की ओर से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के अलावा वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, केके वेणुगोपाल और सोली सोराबजी भी शामिल होंगे। मालूम हो कि भारत के अगले अटॉर्नी जनरल पद के दावेदारों में वेणुगोपाल भी हैं। 

आरबीआई के पूर्व और वर्तमान गर्वनर भी होंगे शामिल
इस समारोह में रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल के अलावा पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जलान, वाईवी रेड्डी व डी सुब्बाराव भी शिरकत करेंगे। अतिथियों की सूची में फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के प्रमुख भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed