फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Former Chairman of Tata Group Cyrus Mistry said, Supreme Court verdict in Tata case is disappointing

साइरस मिस्त्री ने कहा: टाटा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला है निराशाजनक

Wed, 31 Mar 2021 02:29 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 02:29 AM IST
सार

  • मिस्त्री टाटा समूह के साथ सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई हार गए हैं।
  • साइरस मिस्त्री ने कहा, मुझमें कई कमियां हो सकती हैं, लेकिन समूह के लिए मैंने जो दिशा चुनी थी, उसे लेकर कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन
Former Chairman of Tata Group Cyrus Mistry said, Supreme Court verdict in Tata case is disappointing
रतन टाटा के साथ साइरस मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने मंगलवार को कहा कि अल्पांश शेयरधारक के रूप में वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं, लेकिन उनकी अंतरात्मा साफ है। मिस्त्री टाटा समूह के साथ सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई हार गए हैं।

विज्ञापन


समूह के पूर्व चेयरमैन ने कहा- संस्थान के लिए ईमानदारी से काम किया
उन्होंने कहा, मुझमें कई कमियां हो सकती हैं, लेकिन समूह के लिए मैंने जो दिशा चुनी थी, उसे लेकर कोई संदेह नहीं है। मैंने ईमानदारी से काम किया। हालांकि, उन्होंने समूह में अपनी 18.37 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर अगले कदम का जिक्र नहीं किया। मिस्त्री ने कहा, उन्हें समूह का चेयरमैन बनने का मौका मिला।
विज्ञापन


पहले दिन से ही सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विभिन्न निदेशक मंडलों के निदेशक बिना भय और पक्षपात दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रणनीति व कार्रवाई में शेयरधारकों की राय शामिल हो। सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को एनसीएलएटी के मिस्त्री को टाटा समूह का चेयरमैन बहाल करने के फैसले को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed