फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Forex reserves climb USD 2.518 bn to record USD 575.29 bn

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 2.518 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Fri, 27 Nov 2020 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Forex reserves climb USD 2.518 bn to record USD 575.29 bn
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.518 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 575.29 अरब डालर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बताया गया।

विज्ञापन


इससे पिछले 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.277 अरब डॉलर की भारी वृद्धि के साथ 572.771 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना है। ये परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।
विज्ञापन



रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षावधि में एफसीए 2.835 अरब डॉलर बढ़कर 533.103 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 33.9 करोड़ डॉलर घटकर 36.015 अरब डॉलर रहा। देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 1.492 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.680 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed