फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   First shipment in Indian rupee between India and Bangladesh new step to reduce dependence on dollar

Indian Rupee: भारत-बांग्लादेश के बीच रुपये में हुआ पहला शिपमेंट, डॉलर की निर्भरता कम करना नए कदम का उद्देश्य

Wed, 26 Jul 2023 03:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 03:57 AM IST
सार

बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रूप तालुकदार ने बताया कि जुलाई की शुरुआत में ढाका में रुपया व्यापार लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तालुकदार ने रुपये के साथ व्यापर की शुरुआत को एक महान यात्रा का पहला कदम बताया है।

विज्ञापन
First shipment in Indian rupee between India and Bangladesh new step to reduce dependence on dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भारत ने पहली बार बांग्लादेश के साथ रुपये में व्यापार किया। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित पेट्रापोल सीमा से बांग्लादेश के लिए पहला रुपया व्यापार शिपमेंट मंगलवार को किया गया। भारत सरकार रुपये से व्यापार को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य डॉलर से निर्भरता को कम करने के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्रा को मजबूत करना है। 

विज्ञापन

नोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईसीपी पेट्रापोल) के प्रबंधक कमलेश सैनी का कहना है कि शिपमेंट टाटा मोटर्स से वाहन चेसिस का था, जिसका मूल्य 1.23 करोड़ रुपये है। शिपमेंट भारतीय रुपये में किया गया है। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। भारत और बांग्लादेश में बैंकों को अनुमति दी गई है कि नोस्ट्रो खाते खोल सकते हैं। बता दें, नोस्ट्रो खाते का उद्देश्य विदेशी मुद्रा लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इसका उद्देश्य है कि दूसरे देश के बैंक में एक खाता।

विज्ञापन

बांग्लादेश गवर्नर- महान यात्रा का पहला कदम
बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रूप तालुकदार ने बताया कि जुलाई की शुरुआत में ढाका में रुपया व्यापार लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तालुकदार ने रुपये के साथ व्यापर की शुरुआत को एक महान यात्रा का पहला कदम बताया है। टका-रुपया दोहरी मुद्रा कार्ड की शुरुआत के बाद से भारत के साथ व्यापार लेनदेन की लागत कम हो जाएगी। कार्ड योजना सितंबर से शुरू होगा। बांलादेश का आयात भारत से 13.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। वहीं बांगलादेश का निर्यात दो बिलियन अमेरिकी डॉलर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed