फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   finance secretary subhash chandra garg said 20 lakh crore rupees may be lost to the economy this year

वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा- जीडीपी को लग सकती है 20 लाख करोड़ की चपत

Mon, 07 Sep 2020 06:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Sep 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
finance secretary subhash chandra garg said 20 lakh crore rupees may be lost to the economy this year
सुभाष चंद्र गर्ग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि 2020-21 में अर्थव्यवस्था को 20 लाख करोड़ रूपये की क्षति हो सकती है। जीडीपी में पहली तिमाही मं रिकॉर्ड 23.9 फीसदी गिरावट के सवाल पर कहा कि यह नुकसान देशव्यापी लॉकडाउन की रणनीति सही नहीं होने के कारण हुआ है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देते हुए उन्होंने कहा लॉकडाउन के कारण कोरोना का प्रसार कम तो हुआ लेकिन इससे नुकसान कहीं ज्यादा हुआ। 


आर्थिक हालात चौथी तिमाही तक ही सामान्य हो सकेंगे। तब तक देश में जीडीपी को कोविड19 और उसके प्रभावों से कुल 10-11 फीसदी यानी करीब 20 लाख करोड़ की क्षति हो चुकी होगी।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पैकेज का लाभ ज्यादा से ज्यादा सूक्ष्म और छोटे उद्यमों तक पहुंचाने और बेरोजगार हुए मजदूरों की विशेष सहायता करने में किया जाना चाहिए। साथ ही बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकारी निवेश बढ़ाए जाने की रणनीति पर भी काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे उद्योगों को बड़ा झटका
गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन से सूक्ष्म लघु उद्योगों को बड़ा झटका लगा है। करीब 7.5 करोड़ एमएमएमई को मदद की जरूरत है । आत्मनिर्भर भारत के तहत जो योजनाएं पेश की गईं हैं, उनका लाभ 40-45 लाख को ही मिल पा रहा है। बड़ा वर्ग जो अभी भी अछूता है, सरकार को उन्हें सीधे अनुदान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed