फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   fifa world cup bring cheers to local sellers in india

फीफा वर्ल्ड कप से देश के फुटबॉल कारोबारियों की चांदी, बिक्री में हुई 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी

Mon, 18 Jun 2018 12:43 PM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup bring cheers to local sellers in india

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप में भारत भले ही शिरकत करने में कामयाब नहीं हो पाया हो, लेकिन भी इसका खुमार स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। इसका फायदा मेरठ, नोएडा, दिल्ली, जालंधर आदि में फुटबॉल बनाने वाली कंपनियों और वहां काम करने वाले लोगों को मिला है।

विज्ञापन


अभी तक इनके कारोबार में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बार भारतीय निर्माताओं के फुटबॉल की वैसी मांग नहीं रही, जैसी पहले रहती थी। 
विज्ञापन


फुटबॉल बनाने वाली मेरठ की फर्म बेल्को स्पोर्ट्स के निदेशक मुकेश बासन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हर बार की तरह इस बार भी फीफा विश्व कप के लिए पिछले छह महीने से तैयारी चल रही थी। मेरठ में फुटबॉल बनाने का काम कुटीर उद्योग की तरह है और करीब 200 आपूर्तिकर्ता देश-विदेश में फुटबॉल भेजते हैं। उनके कारोबार में 30 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय फुटबॉल की ज्यादातर मांग पूर्वी राज्यों से है, खासकर पश्चिम बंगाल से। साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा आदि से भी अच्छी मांग है। इसके अलावा, कारपोरेट जगत ने भी 10-10 हजार तक फुटबॉल बनाने का ऑर्डर दिया है। ये फुटबॉल गांव-शहरों में प्रोमोशन के लिए बांटे जा रहे हैं।

विदेशों से नहीं निकली जोरदार मांग

fifa world cup bring cheers to local sellers in india

जालंधर की कंपनी एबी इंडिया के निदेशक आदित्य कहते हैं कि इस बार फीफा विश्व कप के दौरान घरेलू बाजार में तो अच्छी मांग दिखी है, लेकिन विदेशी बाजारों से सुस्त मांग है। पहले ऐसा देखा गया था कि जिस देश में फीफा विश्व कप होता है, वहां से ज्यादा मांग निकलती है, लेकिन रूस में विश्व कप होने की वजह से वहां से ज्यादा मांग नहीं निकली। हो सकता है कि इसकी वजह कुछ और हो। 

दिल्ली की कंपनी एसएस इंटरनेशनल के प्रवर्तक अजय गांधी का भी कहना है कि पहले विश्व कप के समय बड़ी-बड़ी कंपनियों के इंटरनेशनल ऑर्डर ज्यादा आते थे। ये ऑर्डर महंगे होते थे, लेकिन इस बार ऐसे ऑर्डर ज्यादा नहीं आए हैं। उनका कहना है कि इस बार ज्यादातर ऐसे इंटरनेशनल ऑर्डर पाकिस्तान ले गया है, क्योंकि वहीं की कंपनी फीफा विश्व कप के लिए ऑफिशियल फुटबाल सप्लायर है। इसलिए एडिडास ही नहीं, अन्य जानी-मानी कंपनियां भी वहीं ऑर्डर दे रही हैं।

बंगाल में फीफा का बुखार

भारत का फुटबॉल हब कहा जाने वाला कोलकाता में तो फीफा का बुखार सा चढ़ गया है। वहां गली-गली में बच्चे फुटबॉल खेलते तो नजर आ ही रहे हैं, वहां की दीवरों पर भी फीफा विश्व कप की ट्रॉफी, फीफा विश्व कप का शुभंकर और दुनियाभर के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों की पेंटिंग देखी जा सकती है।
पतंगों पर भी छाया फीफा

देश के पूर्वी हिस्से में बरसात के मौसम में पतंगें उड़ाई जाती हैं। इस बार कोलकाता के व्यापारी पतंगों पर भी विश्व कप में भाग लेने वाले देशों के झंडे, फीफा का लोगो, ट्रॉफी, मशहूर खिलाड़ियों का चित्र लगा रहे हैं। कोलकाता के बड़ा बाजार के पतंग कारोबारी शक्तिपद मजूमदार का कहना है कि इस तरह के पतंगों की मांग सिर्फ कोलकाता शहर में ही नहीं, बल्कि सिक्किम, दार्जिलिंग, असम, त्रिपुरा आदि से भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed