फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   faceless appeal scheme will not apply on in international tax cases and serious fraud

अंतरराष्ट्रीय कर मामलों और गंभीर घोटालों में लागू नहीं होगी फेसलैस अपील योजना

Thu, 12 Nov 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
faceless appeal scheme will not apply on in international tax cases and serious fraud
वित्त मंत्रालय

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि गंभीर घोटालों, बड़ी कर चोरी, अंतरराष्ट्रीय कर और काला धन अधिनियम व बेनामी संपत्ति के तहत आने वाले मामलों में आयकर फेसलैस अपील योजना लागू नहीं होगी।

विज्ञापन


सरकार ने 25 सितंबर को फेसलैस अपील योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत कमिश्नर (अपील) के पास अपील करने के लिए पूरी तरह फेसलैस प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई थी। इसमें करदाताओं को अपने दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक तरीके से फाइल करने थे और इससे उन्हें खुद आयकर कार्यालय में पेश होने के झंझट से मुक्ति मिल गई थी।
विज्ञापन



इस योजना के तहत अपीलों को रेंडम तरीके से किसी भी अधिकारी को आवंटित कर दी जाती है, जिसकी पहचान अपीलकर्ता के लिए भी अज्ञात ही रहती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट में आगे लिखा, अपीलीय निर्णय पूरी तरह टीम पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय कार्यालय ने लगातार कई ट्वीट की सीरीज में कर विभाग की तरफ से उठाए गए कई कदमों की सूची जारी की। ट्वीट में कहा गया कि कर अनुपालन को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए पहले से भरे हुए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फार्म निजी करदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


ट्वीट में आगे कहा गया कि एक अक्तूबर, 2019 से आयकर विभाग की तरफ से असेसमेंट, अपील, जांच, जुर्माना आदि से जुड़ा कोई भी कम्युनिकेशन एक कंप्यूटर जनरेटेड यूनिक डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (डीआईएन) के साथ जारी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed