फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Employment: Out of 69.2 crore women 37% got employment, these cities including Hyderabad are at the forefront

Women Employement: 69.2 करोड़ महिलाओं में से 37% को मिला रोजगार, हैदराबाद सहित ये शहर हैं सबसे आगे

Thu, 21 Mar 2024 05:59 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Mar 2024 05:59 AM IST
सार

Women Employement: रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में कॉलेजों से निकली प्रतिभाओं में से 40 फीसदी महिलाएं थीं। तीन और सात वर्ष के अनुभव वाली महिला उम्मीदवारों का कुल नियुक्तियों का 20-25 फीसदी है।

विज्ञापन
Employment: Out of 69.2 crore women 37% got employment, these cities including Hyderabad are at the forefront
रोजगार में महिलाओं की भागीदारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में करीब 69.2 करोड़ महिलाओं की आबादी में से लगभग 37 फीसदी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। करिअर नेट की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे शहर महिला रोजगार के मामले में शीर्ष पर हैं। 2022 की तुलना में 2023 में जूनियर स्तर पर और कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में 2-5 फीसदी की वृद्धि हुई।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में कॉलेजों से निकली प्रतिभाओं में से 40 फीसदी महिलाएं थीं। तीन और सात वर्ष के अनुभव वाली महिला उम्मीदवारों का कुल नियुक्तियों का 20-25 फीसदी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में महिलाओं की नियुक्ति अनुपात में मामूली वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे आगे हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर में गिरावट
हैदराबाद 34 फीसदी नियुक्ति दर के साथ सबसे आगे है। पुणे में यह दर 33 फीसदी और चेन्नई में 29 फीसदी है। दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह रिपोर्ट 25,000 नौकरी प्लेसमेंट के विश्लेषण के साथ तैयार की गई है।

विज्ञापन

बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं में ज्यादा भर्तियां
विश्लेषण से पता चला है कि बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा में महिलाओं की भर्ती का रुझान बढ़ा है। जहां शहरी आबादी में 30 फीसदी संगठित क्षेत्र में नियुक्त हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र से 5 फीसदी ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed