फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Edible Oil Price: Edible oil prices increased up to 60 percent in a year

पेट्रोल-एलपीजी के साथ अब खाने का तेल भी महंगा, साल भर में बढ़ी 60 फीसदी तक कीमत

Tue, 09 Mar 2021 11:24 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Edible Oil Price: Edible oil prices increased up to 60 percent in a year
Palm Oil - फोटो : Palm Oil

आम आदमी की कमर पर महंगाई का बोझ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़त के साथ खाद्य तेल के दामों में भी अच्छी खासी तेजी आई है। पिछले एक साल में कच्चे तेल की कीमतें जहां 95 फीसदी तक बढ़ी हैं। वहीं, अलग-अलग तरह के खाद्य तेलों के दामों में भी 30 से 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


कच्चे पाम तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोयाबीन और सोया तेल के साथ भी ऐसा ही है। एक वर्ष में इनके दाम 30 से 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जिसके चलते खाद्य तेल महंगा हुआ है। खाद्य तेल के महंगे होने के पीछे की एक मुख्य वजह इनकी वैश्विक आपूर्ति में कमी आना है। वहीं, खराब मौसम की वजह से उत्पादन पर भी असर पड़ा है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि फरवरी में पाम तेल में तेजी थी और पिछले दो सप्ताह में सोयाबीन तेल में से है। ब्राजील में काफी बारिश हुई है, जिसके चलते उत्पादन पर असर पड़ा है। सूरजमुखी के तेल की कीमत 1700 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई है। भारत में खाद्य तेल का आयात काफी कम रहा है। आने वाले दो महीने तक और महंगाई ऐसी ही बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed