{"_id":"62b1376b866b987ec30a75cc","slug":"e-commerce-company-meesho-unlimited-leave-policy-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leave Policy: बिना काम किए घर बैठे भी उठा पाएंगे पूरी सैलरी, ये कंपनी कर्मचारियों के लिए लाई जबरदस्त लीव पॉलिसी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Leave Policy: बिना काम किए घर बैठे भी उठा पाएंगे पूरी सैलरी, ये कंपनी कर्मचारियों के लिए लाई जबरदस्त लीव पॉलिसी
Tue, 21 Jun 2022 08:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Jun 2022 08:44 AM IST
सार
मीसो कंपनी में अभी 2000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने हाल ही में एक फंडिंग राउंड में 300 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। अब कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए MeeCARE प्रोग्राम के तहत अनलिमिटेड लीव पॉलिसी लेकर आई है।
विज्ञापन
Meesho
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइवेट सेक्टर में बिना काम सैलरी का सपना, एक सपना ही है। यहां तक कि छुट्टियों के लिए कर्मचारियों को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि, एक कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों के लिए जबरदस्त लीव पॉलिसी लाई है। इस पॉलिसी का फायदा उठाकर कर्मचारी बिना काम किए और घर बैठकर भी पूरी सैलरी उठा सकते हैं। ये कंपनी कोई और नहीं ई-कॉमर्स कंपनी मीशो(Meesho) है।
विज्ञापन
दरअसल, मीशो ने अपने कर्मचारियों के लिए लीव पॉलिसी का एलान किया है। स्टार्टअप कंपनी के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पूरे साल यानी 365 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। पॉलिसी के तहत यह छुट्टियां पेड लीव होंगी और कर्मचारी को हर महीने पूरी सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं छुट्टी के दौरान कर्मचारी को पीएफ और बीमा संबंधी फायदे भी मिलेते रहेंगे। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी को 'मीकेयर' प्रोग्राम का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
कब मिलेगी पेड लीव
मीशो के अधिकारियों के मुताबिक, नई लीव पॉलिसी के तहत गंभीर बीमारी होने पर कर्मचारी 365 दिन की पेड लीव ले सकेंगे। अगर कंपनी का कोई कर्मचारी या उसका कोई करीबी गंभीर रूप से बीमार होता जाता है, तो वह इस पॉलिसी का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा कर्मचारी पढ़ाई या निजी काम के लिए भी छुट्टी ले सकता है। कंपनी ने बताया अगर कर्मचारी खुद बीमार होता है तो उसे साल भर की छुट्टी के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो तीन महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
वापस लौटने पर पुराने पद पर होगी बहाली
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित के लिए कई बदलाव किए हैं। लंबी छुट्टी से लौटने वाले कर्मचारियों को अपने पद को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी के चीफ एचआर आशीष कुमार सिंह ने कहा है, जब कर्मचारी छुट्टी से वापस आएंगे तो उन्हें पुराने पद पर बहाल किया जाएगा।