{"_id":"5f55c7848ebc3e44a7283d16","slug":"during-corona-virus-and-lockdown-women-encourages-themselves-to-invest-in-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, नए खातों में 35 फीसदी महिलाएं","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, नए खातों में 35 फीसदी महिलाएं
Mon, 07 Sep 2020 11:09 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के दौरान एक अच्छी बात यह हुई है कि महिलाओं का शेयर बाजार की ओर झुकाव बढ़ा है। इस दौरान जितने भी नए खाते खोले गए हैं, उनमें से 35 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। जानकारों का मानना है कि महिलाएं शेयर बाजार में इसलिए रुचि ले रही है क्योंकि वेतन में कटौती के चलते घर खर्च में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
इन नए खातों में 35 फीसदी महिलाएं हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें ज्यादातर महिलाएं पहली बार शेयर बाजार में अपना कदम रख रखी हैं। जानकारों की माने तो इस बार बड़ी संख्या में गृहणियां शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के निदेशक शंकर वैलया का कहना है कि कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में शेयर बाजार में खुदरा भागीदारी बढ़ी है। वहीं ऑनलाइन ब्रोक्रेज कंपनी अपस्टॉक्स का मानना है कि अप्रैल-जून 2020 के दौरान महिलाओं की ओर से खोले गए खाते में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है, इनमें से 70 फीसदी महिलाएं पहली बार निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
ब्रोकरेज कंपनी की महिला ग्राहकों में से 35 फीसदी फीसदी गृहणियां हैं। 74 फीसदी महिलाएं विशाखापत्तनम, जयपुर, सूरत, रंगा, रेड्डी, नागपुर, नासिक, गंटूर जैसे शहरों से हैं।