{"_id":"5f493aae8ebc3eabee150651","slug":"dinesh-khara-to-be-the-new-chairman-of-sbi-bank-board-bureau-recommended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के नए चेयरमैन बनेंगे दिनेश खारा, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एसबीआई के नए चेयरमैन बनेंगे दिनेश खारा, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश
Fri, 28 Aug 2020 10:41 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार खारा बैंक के नए चेयरमैन बनेंगे। बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) द्वारा एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए खारा के नाम की सिफारिश किए जाने के बाद अब वे मौजूदा चेयरमैन रजनीश कुमार का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
रजनीश कुमार का तीन साल का कार्यकाल सात अक्तूबर को पूरा हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों का चयन करने वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो के सदस्यों ने शुक्रवार को एसबीआई के चार प्रबंध निदेशकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
बीबीबी ने बयान में कहा, ‘उनके प्रदर्शन और कुल अनुभव के आधार पर ब्यूरो एसबीआई के चेयरमैन के रिक्त होने जा रहे पद के लिए दिनेश कुमार खारा के नाम की सिफारिश करता है। इसके अलावा सी श्रीनिवासुलु शेट्टी इस पद के लिए आरक्षित उम्मीदवार की सूची में होंगे।’ आमतौर पर परंपरा है कि एसबीआई के चेयरमैन की नियुक्ति उस समय कार्यरत प्रबंध निदेशकों में से की जाती है।
विज्ञापन