फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Deloitte Report: Nine out of 10 rejected jobs if they were not satisfied

रिपोर्ट: संतुष्ट न होने पर 10 में से नौ ठुकरा देते हैं नौकरी, युवाओं को आर्थिक हालात में सुधार की उम्मीद

Thu, 16 May 2024 05:56 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 May 2024 05:56 AM IST
सार

Report: डेलॉइट की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पीढ़ियों के 10 में से नौ लोग नौकरी की संतुष्टि को अहम मानते हैं और वे ऐसी नौकरियों के प्रस्तावों को ठुकराने को तैयार रहते हैं, जो उनकी नैतिकता और मान्यताओं के अनुरूप नहीं होती हैं।

विज्ञापन
Deloitte Report: Nine out of 10 rejected jobs if they were not satisfied
Job - फोटो : Istock

विस्तार

दुनियाभर में मिलेनियल्स व जेन जी अर्थव्यवस्था और सामाजिक हालात को लेकर आशावादी हैं। ज्यादातर युवाओं को उम्मीद है कि उनके देश के आर्थिक व सामाजिक हालात में आगे चलकर सुधार होगा। मिलेनियल्स यानी 1983 से 1994 के बीच पैदा हुए लोग और जेन जी 1995 से 2005 के बीच पैदा हुए लोग दुनिया के श्रम बल का सबसे अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन


डेलॉइट की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पीढ़ियों के 10 में से नौ लोग नौकरी की संतुष्टि को अहम मानते हैं और वे ऐसी नौकरियों के प्रस्तावों को ठुकराने को तैयार रहते हैं, जो उनकी नैतिकता और मान्यताओं के अनुरूप नहीं होती हैं। संर्वेक्षण में 44 देशों के 22,800 से अधिक जेन जी और मिलेनियल को शामिल किया गया। 24 नवंबर, 2023 से 13 फरवरी, 2024 के बीच किए गए इस सर्वे का लक्ष्य यह पता लगाना था कि दोनों पीढ़ियां अपने आसपास की दुनिया में होने वाले बदलावों को कैसे समझती हैं। 
विज्ञापन


डेलॉइट इंडिया की चीफ पीपल एंड एक्सपीरिएंस अधिकारी दीप्ति सागर कहती हैं कि दोनों पीढ़ियां दुनिया में बदलाव के वाहक हैं। खासतौर पर जेनएआई को लेकर उत्साहित हैं और मानते हैं कि नई तकनीक उनके कार्य-जीवन संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed