फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi violence impact on business in agra

दिल्ली हिंसा की दहशत से सहमा कारोबार, आगरा के कारोबारियों को माल भेजने में लग रहा डर

Thu, 27 Feb 2020 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 01:07 PM IST
सार

दिल्ली से आगरा आने वाले रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिक उत्पाद की आवक में 30 फीसदी गिरावट हुई है, वहीं दिल्ली जाने वाले माल की बुकिंग 40 फीसदी कम हो गई। 

विज्ञापन
Delhi violence impact on business in agra
दिल्ली हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में हिंसा के कारण आगरा से माल की आवक प्रभावित हो गई है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों के दिल्ली जाने वाले माल की बुकिंग 40 फीसदी कम हो गई है। जूता मैटेरियल, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रोनिक्स का सामान भी दिल्ली से तीन दिन से नहीं आ पा रहा है। उधर, ट्रेनों से दैनिक यात्री भी दिल्ली से बहुत कम माल लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में नागरिकता कानून के मुद्दे पर हुई हिंसा का असर ताजनगरी पर पड़ना शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्ट से आगरा से सबसे ज्यादा माल जूता, जूता मैटेरियल दिल्ली भेजा जाता है। इसके अलावा हार्डवेयर, मशीनरी, ब्रुश, परचून का माल भी भेजा जाता है। 
विज्ञापन


तीन दिन से दिल्ली के व्यापारियों ने भी माल की बुकिंग में कमी कर दी है। गाड़ी में आगजनी के डर से ट्रांसपोर्टर्स भी बुकिंग कम ले रहे हैं। ऐसे में व्यापार का प्रभावित होना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी बुकिंग कम हुईं

आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि आगरा का जूता, कांच, जूता मैटेरियल दिल्ली भेजा जाता है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर दिल्ली की बुकिंग में 40 से 45 फीसदी की गिरावट आ गई है। ट्रांसपोर्टर्स माहौल के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। यह हाल पूरे शहर की ट्रांसपोर्ट कंपनियों का है।

माल भेजने में लग रहा डर

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शिव सिंह चौधरी ने बताया कि दिल्ली भेजे जाने वाले माल की बुकिंग लेना फिलहाल रोक दिया है। अभी एक सप्ताह तक का स्टॉक रहता है। चार पांच दिन से हालत बिगड़े हैं। ज्यादातर ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर दिल्ली की बुकिंग में गिरावट आई है। गाड़ी भेजने में डर लग रहा है।

ट्रेनों के निरस्त होने से माल की आवक थमी

दैनिक रेल यात्री संघ आगरा के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि दैनिक यात्री बड़ी संख्या में ट्रेनों से दिल्ली से माल लाकर यहां बेचते हैं। इनमें कास्मेटिक, बेल्ट, रेडीमेड गारमेंट, घड़ियां, खिलौने आदि उत्पाद हैं। 

उन्होंने कहा कि एक तो दिल्ली की ट्रेनें निरस्त हैं तो दूसरी ओर दिल्ली की फैक्ट्ररियां भी बंद हो गई हैं। वह सदर बाजार जैसे इलाकों में दिल्ली के अन्य हिस्सों से माल नहीं आ रहा है। इससे दैनिक यात्री परेशान हैं।
 

यह माल आता है
दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट, खिलौने, कास्मेटिक्स, दवाएं, सजावट के सामान।
घरेलू उपकरण।

यह माल भेजा जाता है
आगरा से दिल्ली जूता, जूता मैटेरियल, जरी, मार्बल, हार्डवेयर।

इन ट्रांसपोर्ट कंपनियों से भेजा जाता है
यमुना किनारा रोड, जाटनी का बाग, फ्रीगंज, मोतीकटरा, जीवनी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed