फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency Update: 6 Crypto Coins Rise Up To 622 percent in a Day during bitcoin ether down Check Prices Here

Cryptocurrency Update: बिटक्वाइन-इथेरियम बेहाल, लेकिन 24 घंटे में 622 फीसदी बढ़ीं ये क्रिप्टोकरेंसी, जानें पूरी डिटेल

Tue, 25 Jan 2022 04:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 25 Jan 2022 04:17 PM IST
सार

मार्केट कैप के मुताबिक, अन्य शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी जैसे टेरा, डोजेक्वाइन, एवालांचे, शिबा इनु, कॉसकॉस और एल्गोरैंड आदि के दाम भी काफी नीचे पहुंच चुके हैं। इस गिरावट की वजह लगातार बढ़ती महंगाई, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और सख्त मौद्रिक नीतियां हैं।

विज्ञापन
Cryptocurrency Update: 6 Crypto Coins Rise Up To 622 percent in a Day during bitcoin ether down Check Prices Here
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिटक्वाइन, इथेरियम और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। क्रिप्टो मार्केट के हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत तो 50 फीसदी तक कम हो चुकी है। यह गिरावट पिछले छह दिन से लगातार जारी है। सोमवार (24 जनवरी) को भी क्रिप्टो मार्केट बेहाल रहा। इस दौरान प्रमुख क्रिप्टो क्वाइन यूएसडी क्वाइन, टीथर, बिटक्वाइन, इथेरियम आदि के खरीदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, उस दौरान छह क्रिप्टोकरेंसी ने जमकर कमाई, जिनकी कीमत में 24 घंटे के दौरान 622 फीसदी का उछाल देखा गया। क्वाइनमार्केटकैप की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार हो रही गिरावट के चलते सोमवार शाम 5:30 बजे तक वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 1.53 ट्रिलियन डॉलर का रह गया। पिछले 24 घंटे के दौरान बाजार में 7.32 फीसदी की गिरावट देखी गई। 

विज्ञापन

33 हजार डॉलर से नीचे पहुंचा बिटक्वाइन

पिछले 24 घंटे के दौरान बिटक्वाइन की कीमत 33 हजार डॉलर से भी नीचे पहुंच गई। वहीं, इथेरियम में भी 10 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसका दाम 2200 डॉलर से नीचे आ गया। अन्य क्रिप्टो क्वाइन जैसे सोलाना, कार्दानो, बिनांस, एक्सआरपी और शिबु इनु में भी भारी गिरावट बरकरार है। 

विज्ञापन

24 घंटे में 35 फीसदी गिरी कुल क्रिप्टो वॉल्यूम

मुदरेक्स के को-फाउंडर और सीईओ इदुल पटेल ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कुल क्रिप्टो वॉल्यूम में करीब 35 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बिटक्वाइन अपने तीन महीने के सबसे निचले स्तर 35 हजार डॉलर से भी नीचे पहुंच चुका है। बिटक्वाइन में लगातार आ रही गिरावट से इसमें निवेश करने वालों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा इथेरियम में भी लगातार गिरावट आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वजह से आ रही गिरावट

मार्केट कैप के मुताबिक, अन्य शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी जैसे टेरा, डोजेक्वाइन, एवालांचे, शिबा इनु, कॉसकॉस और एल्गोरैंड आदि के दाम भी काफी नीचे पहुंच चुके हैं। इस गिरावट की वजह लगातार बढ़ती महंगाई, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और सख्त मौद्रिक नीतियां हैं। इदुल पटेल ने बताया कि अगला सप्ताह पूरे क्रिप्टो स्पेक्ट्रम के लिए काफी मुश्किल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। दरअसल, चीन ने सिचुआन प्रांत में बिटक्वाइन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कोरोना वैरिएंट के चलते बिगड़ते हालात की वजह से पूरे मार्केट पर बुरा असर पड़ा है। 

एन-टैन-मो ने की सबसे ज्यादा कमाई

उन्होंने बताया कि सोमवार को क्रिप्टो मार्केट में एन-टैन-मो नाम के क्रिप्टो क्वाइन ने सबसे ज्यादा कमाई की। पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमत 622.11 फीसदी बढ़ गई। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम इसके एक टोकन की कीमत 0.03767 डॉलर थी। इसके अलावा ओब्सिडियम और एक्सोहुड क्रिप्टो क्वाइन ने भी जमकर कमाई की। 

पिछले 24 घंटे में इन क्रिप्टोकरेंसी में आया उछाल

क्रिप्टोकरेंसी कीमत उछाल (फीसदी में)
एन-टैन-मो 0.03767  622.11
ओब्सिडियम 0.03282 600.07
एक्सोहुड 0.001359 290.27
एस्याग्रो  0.003978 174.99
क्रेजी रिच क्वाइन 0.00005663 131.93
देवौर टोकन 0.00000001012 115.53
 

इन क्रिप्टोकरेंसी में भारी नुकसान

क्रिप्टोकरेंसी कीमत  उछाल (फीसदी में)
ऑटोमेटिक नेटवर्क  0.001701  99.91
निन्जाफ्लोकी  0.0000003901 87.89
पैपपे 0.0000001515  74.31
कोविड स्लाइस 0.00001407  68.69
पीमेल 0.000004017 68.02
मेटासेफमून 0.0000000005587  60.07

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed