फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Crypto Market Updates Investor's Confidence in Crypto Business Has Been Lost Due to Loss of Billions

Cryptocurrency News: अरबों के नुकसान से डोल गया है अब क्रिप्टो कारोबार में निवेशकों का भरोसा

Tue, 17 May 2022 02:58 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: अजय सिंह Updated Tue, 17 May 2022 02:58 PM IST
सार

क्रिप्टो कारोबार की निगरानी करने वाली संस्था कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक बीते शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसियों का कुल बाजार मूल्य 1.3 ट्रिलियन डॉलर था।

विज्ञापन
Crypto Market Updates Investor's Confidence in Crypto Business Has Been Lost Due to Loss of Billions
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसियों में से एक के ध्वस्त हो जाने और दर्जनों ऐसी करेंसियों की कीमत में भारी गिरावट से क्रिप्टो बाजार में लोगों का भरोसा डोल गया है। दूसरी तरफ दुनिया भर की विनियामक (रेगुलेटर) सरकारी एजेंसियों को यह दावा करने का मौका मिला है कि उनकी चेतावनी सही साबित हुई। ये एजेंसियां कई बार चेतावनी दे चुकी थीं कि क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाना जोखिम भरा है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा झटका स्टेबल कॉइन कही जाने वाली क्रिप्टोकरेंसियों को लगा है। ये वे करेंसियां हैं, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनकी कीमत डॉलर से बंधी हुई है। इस तरह उन्हें परंपरागत वित्तीय सिस्टम और क्रिप्टो ट्रेडिंग दायरे (इकॉसिस्टम) के बीच एक संपर्क-सेतु बताया जाता था।

विज्ञापन

इन्हीं करेंसियों में टेरायूएसडी (जिसे यूएसटी भी कहा जाता है) रही है। दावा किया जाता था कि एक यूएसटी की कीमत एक अमेरिकी डॉलर के बराबर रहती है। एक समय इस करेंसी का बाजार मूल्य 19 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन एक हफ्ते पहले उसकी डॉलर से समतुल्यता भंग हो गई। उसके बाद से उसकी कीमत इतनी तेजी से गिरी है कि बीते शुक्रवार को उसका मूल्य 16 सेंट के बराबर रह गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से लेकर ऐसी छोटी मुद्राओं तक में कारोबारियों का भरोसा तेजी से गिरा है। सबसे लोकप्रिय स्टेबल कॉइन टिथर रही है, जिसका बाजार मूल्य 80 बिलियन डॉलर आंका गया था। लेकिन बीते गुरुवार को डॉलर से इसकी भी मूल्य समतुल्यता टूट गई। जबकि टिथर का दावा था कि उसके पास हार्ड करेंसी में संपत्ति हैं। इसलिए उसका भाव जटिल ट्रेडिंग एल्गोरिद्म पर निर्भर नहीं है।

जापान में क्रिप्टो कारोबार से जुड़ी कंपनी रेमिक्सप्वाइंट के सीईओ गेंकी ओडा ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- ‘एल्गोरिद्मिक स्टेबल कॉइन्स की सीमाएं हैं। भविष्य में सिर्फ कोई एक स्टेबल कॉइन बचेगा, जिसके पास पर्याप्त संपत्ति होगी।’

जापान के दाइवा इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च में शोधकर्ता जुन योकोयामा ने कहा कि वैश्विक रुझान के मुताबिक जापान सरकार भी इस मामले में उचित कदम उठाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने क्रिप्टो कारोबार को विनियमित करने के लिए कानून बनाने की जरूरत बता चुकी हैँ।

क्रिप्टो कारोबार की निगरानी करने वाली संस्था कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक बीते शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसियों का कुल बाजार मूल्य 1.3 ट्रिलियन डॉलर था। यह एक हफ्ते पहले की तुलना में 280 बिलियन डॉलर कम था। वैसे यूएसटी का मूल्य पाताल पर पहुंच जाने के बावजूद स्टेबल कॉइन्स का पिछले हफ्ते तक कुल मूल्य 150 बिलियन डॉलर के बराबर कायम था।

विशेषज्ञों ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसियों के भाव में अचानक भारी गिरावट ने क्रिप्टो मुद्राओं की कमजोरी को उजागर कर दिया है। जापान में क्रिप्टो कारोबार की कंपनी से जुड़े एक कर्मचारी ने कहा- इस बार असर ज्यादा गंभीर इसलिए हुआ है, क्योंकि क्रिप्टो का सारा इकॉसिस्टम ध्वस्त हो गया।

यूएसटी की शुरुआत 2018 में दक्षिण कोरिया में हुई थी। उसका मकसद डॉलर से क्रिप्टो के भाव को जोड़ कर इस क्षेत्र में स्थिरता लाना था। लेकिन अब इसी करेंसी के कारण क्रिप्टो कारोबार को अब तक का सबसे बड़ा धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed