फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency latest price update crypto market is back again rise in the rate of most digital currencies today

Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में लौटी बहार, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी की कीमतों में उछाल

Mon, 07 Feb 2022 04:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

Cryptocurrency Latest Price Update: सोमवार को क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर बहार लौटी और ज्यादातर करेंसी फायदे में कारोबार करते नजर आईं। बिटक्वाइन और इथेरियम समेत ज्यादातर डिजिटल करेंसी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली। टॉप 10 में शामिल सिर्फ टेथर क्वाइन ऐसी डिजिटल करेंसी रही जिसके दाम में गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन
Cryptocurrency latest price update crypto market is back again rise in the rate of most digital currencies today
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से या कहें बीते साल के आखिरी महीने से ही क्रिप्टो बाजार का बुरा दौर जारी था। एक-दो दिन को छोड़ दें तो बाकी दिन टॉप 10 में शामिल क्रिप्टोकरेंसी के साथ ही अन्य डिजिटल मुद्राओं में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं सोमवार को क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर बहार लौटी और ज्यादातर करेंसी फायदे में कारोबार करते नजर आईं। 

विज्ञापन


बिटक्ववाइन 33 लाख के पार, इथेरियम में तेजी  
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की हाल बीते साल नवंबर महीने से ही बुरी चल रही है। यह डिजिटल करेंसी नवंबर में ही अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंची थी, लेकिन उच्च स्तर छूने के बाद से ही इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। वर्तमान हालात की बात करें तो नवंबर 2021 से अब तक इसकी कीमत में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल, सोमवार को इसकी कीमत 1.79 फीसदी बढ़ी। इसके साथ ही इस डिजिट करेंसी का दाम 58,960 रुपये उछलकर 33,53,097 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही दुनिया की दूसरी सबस लोकप्रिय डिजिटल करेंसी इथेरियम की कीमत में भी तेजी आई है। इसका दाम 1.29 फीसदी या 3,075 रुपये बढ़ोतरी के साथ 2,42,009 रुपये पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


टेथर टूटा, शीबा इनु 22 फीसदी उछला 
सोमवार को टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल टेथर क्वाइन ही एकमात्र ऐसी डिजिटल करेंसी रही जिसमें गिरावट देखने को मिली। इसकी कीमत 0.46 फीसदी टूटकर 78.98 रुपये पर आ गई। इसके अलावा बात करें सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाली क्रिप्टोकरेंसी की तो शीबा इनु ने सोमवार को जोरदार बढ़त पाई। इसका दाम 22.49 या 0.000403 रुपये की उछाल भरकर 0.002195 रुपये पर आ गया और निवेशकों की चांदी हो गई। इसके अलावा डॉजक्वाइन की कीमत में भी तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत 6.09 फीसदी की बढ़त के साथ 12.43 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पोल्काडॉट की बात करें तो इसके दाम में भी 3.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसकी कीमत बढ़कर 1,753.90 रुपये पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी डिजिटल करेंसी का ये हाल
बिटक्वाइन, इथेरियम, टेथर और टॉप 10 में शामिल दूसरी करेंसियों के अलावा क्रिप्टो बाजार में मौजूद अन्य ज्यादातर करेंसियों में भी तेजी आई और वे हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। बिनांस क्वाइन 1.59 फीसदी की तेजी के साथ 33,579 रुपये का हो गया। इसके अलावा कार्डानो 4.07 फीसदी की तेजी लेकर 93.39 रुपये का हो गया। वहीं रिप्पल की कीमत में 12.84 फीसदी का बढ़ा उछाल आया और इस डिजिटल करेंसी का दाम बढ़कर 60.05 रुपये पर आ पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed