फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Covid19, EPFO will consider Aadhaar as proof of date of birth from shareholders valid evidence

Covid-19: जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड को स्वीकार करेगा ईपीएफओ

Mon, 06 Apr 2020 12:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Covid19, EPFO will consider Aadhaar as proof of date of birth from shareholders valid evidence
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जन्म तिथि के तौर पर आधार कार्ड को ऑनलाइन स्वीकार करेगा ताकि खाते के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने रविवार को कहा, कोविड-19 महामारी को देखते हुए ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच व उपलब्धता बढ़ाने के लिए ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत पीएफ खाताधारक ईपीएफओ रिकॉर्ड में अपनी जन्म तिथि आसानी से सुधार सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) केवाईसी का अनुपालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि को अब वैध साक्ष्य माना जाएगा, लेकिन इसमें शर्त है कि तारीखों में अंतर तीन साल से कम हो। इसके लिए खाताधारक ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। इससे ईपीएफओ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ तत्काल ऑनलाइन जन्म तिथि का सत्यापन कर सकेगा। 


मंत्रालय ने कहा, इससे महामारी व लॉकडाउन के कारण भविष्य निधि के सदस्यों को अपने खाते से पैसा निकालने को लेकर ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed