फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   With this decision of Air India, permanent employees will get 60% salary, will have to work three days in a week

एयर इंडिया ने पेश किया 'सप्ताह में तीन दिन' काम करने का प्लान, कर्मचारियों को मिलेगा 60 फीसदी वेतन

Sat, 20 Jun 2020 12:47 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
With this decision of Air India, permanent employees will get 60% salary, will have to work three days in a week
एयर इंडिया - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी से विमानन उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अब एयर इंडिया अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें सप्ताह में कम दिन काम करना होगा। दरअसल एयर इंडिया के इस योजना के तहत पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को छोड़कर स्थायी कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन काम करने का विकल्प मिलेगा। अगर कर्मचारी इस विकल्प को चुनते हैं, तो उन्हें 60 फीसदी वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस प्लान को लेकर एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को लागू करने का सबसे बड़ा मकसद कोरोना वायरस महामारी के दौरान एयर इंडिया की नकदी प्रवाह की स्थिति को सुधारना है।
विज्ञापन


अधिकारियों की तरफ से यह भी बताया गया कि जो स्थायी कर्मचारी इस विकल्प को चुनेंगे, वे इस योजना को एक साल तक के लिए अपना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें 60 फीसदी ही वेतन मिलेगा। वहीं, अधिकारियों ने यह भी कहा है कि जो कर्मचारी सप्ताह में कम दिन काम का विकल्प चुनेंगे, वे सप्ताह के बचे बाकी दिनों में कोई दूसरा रोजगार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद से ही विमानन उद्योग लगातार नुकसान का सामना कर रहा है। उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में लगभग सभी एयरलाइंस ने इस संकट की घड़ी में अपने नकदी प्रवाह को सुधारने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है। इसके अलावा एयरलाइंस की तरफ से छंटनी जैसे कड़े कदम भी उठाए गए हैं।


मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। हालांकि, 25 मई से देश में सीमित संख्या में घरेलू यात्री उड़ानें दोबारा शुरू हो गईं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर अभी भी पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed