फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Wipro Azim Premji salary increased 95 percent in one year will retire soon

एक साल में 95 फीसदी बढ़ी अजीम प्रेमजी की सैलरी, जुलाई में होंगे रिटायर

Wed, 12 Jun 2019 04:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Wipro Azim Premji salary increased 95 percent in one year will retire soon

अजीम प्रेमजी विप्रो में एग्जिक्युटिव चेयरमैन का पद छोड़ने जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में अजीम प्रेमजी के सैलरी पैकेज में 95 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रेमजी ने 262,054 डॉलर यानी करीब 1.81 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर लिए हैं। विप्रो ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

अजीम प्रेमजी के बेटे लेंगे उनकी जगह

माना जा रहा है कि अजीम प्रेमजी की जगह उनके बेटे रीशद प्रेमजी लेंगे। रिशद प्रेमजी की सैलरी में वित्त वर्ष 2018 की तुलना में 9.1 फीसदी वृद्धि हुई है। वहीं विप्रो के सीईओ आबिदाली जेड नीमचवाला के पैकेज में 41 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसके बाद उन्हें 27.3 करोड़ रुपये की सैलरी मिली। 

विज्ञापन

जुलाई अंत में रिटायर होंगे प्रेमजी 

कंपनी की 53 साल तक अगुआई करने वाले अजीम प्रेमजी जुलाई अंत में एग्जिक्युटिव चेयरमैन पद से रिटायर हो जाएंगे। इस बात की जानकारी कंपनी ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था अजीम प्रेमजी का सैलरी ब्रेक-अप

मंगलवार की फाइलिंग के अनुसार, अजीम प्रेमजी को 2018-19 में करीब 43 लाख रुपये सैलरी और अलाउंस के रूप में मिले। 91 लाख प्रेमजी का वेरिएबल पे था, 38 लाख अन्य मद और करीब नौ लाख रुपये लॉन्ग टर्म कॉम्पेंसेशन मिला था। 

नीमचवाला का सैलरी पैकेज

वहीं विप्रो के सीईओ नीमचवाला को करीब सात करोड़ रुपये सैलरी और अलाउंसेज के रूप में मिले, जबकि छह करोड़ रुपये कमीशन-वेरिएबल पे दिया गया। उन्हें 13 करोड़ रुपये अन्य मदों में और शेष लॉन्ग टर्म कॉम्पेंसेशन के रूप में मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed