वालमार्ट-फ्लिपकार्ट मुफ्त देगी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, देख सकेंगे फिल्म और वेब सीरीज
- फ्लिपकार्ट ने किया मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने का ऐलान
- वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट देगी अमेजन को टक्कर
- कई भाषाओं में वीडियो सामग्री उपलब्ध कराएगी कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अमेजन को टक्कर देने के लिए मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओं में वीडियो सामग्री उपलब्ध कराएगी।
फ्लिपकार्ट के सीईओ ने कंपनी की रणनीति पर दिया बयान
फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि फ्लिपकार्ट वीडियोज नाम से शुरू होने वाले प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट फिल्मों और मूवी के अलावा कई भाषाओं में वेब सीरीज उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर कंटेंट के लिए कंपनी अपने लाइब्रेरी को मजबूत बना रही है। सीईओ ने कहा कि कंपनी भारत के 20 करोड़ ऑनलाइन उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए काफी निवेश कर रही है। कंपनी की रणनीति शॉपिंग को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं को अपने प्लेटफॉर्म पर लाना और देर तक समय बिताने के लिए रोके रखना है। प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन भी प्राइम के नाम से वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सुविधा उपलब्ध कराती है, जिसका सालाना शुल्क 999 और प्रति महीने शुल्क 129 रुपये है।
रेलवे स्टेशन में भी फ्री में मिलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा
भारतीय रेलवे भी जल्द ही अपने यात्रियों को फ्री में वीडियो वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा देने जा रहा है। रेलवे की इस योजना के तहत यात्रियों को रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान हाई-क्वालिटी फिल्म, समाचार, टीवी सीरिय देखने का मौका मिलेगा।
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे ने इस सुविधा के लिए रेलटेल के साथ साझेदारी की है। बता दें कि यह वही रेलटेल है जो पहले से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फ्री में वाई-फाई की सेवा दे रही है। इस सेवा के तहत यात्रियों को हिंदी समेत कई भाषाओं में फिल्म, टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो उपलब्ध कराया जाएगा।
खास बात यह है कि इसके लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यात्री इस सेवा का लाभ चलती ट्रेन में भी उठा सकेंगे। रेलवे की इस नई सेवा की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी थी।
बता दें कि बफर फ्री सर्विस देने के लिए ट्रेनों में अलग से सर्वर लगाए जाएंगे। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि वीडियो कंटेंट के लिए किन कंपनियों या वीडियो स्ट्रीमिंग एप के साथ साझेदारी की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।