वोडाफोन ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मार्च 2016 तक मिलेगा बड़ा तोहफा
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में मार्च 2016 तक 4जी सेवा लॉन्च कर देगी। सोमवार को ही कंपनी ने तिरुवनंतपुरम में 4जी सेवा की शुरुआत कर दी है।
सोमवार को ही कंपनी के दिए गए बयान में चारों महानगरों में 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की गई। कंपनी ने कहा है कि इन सभी महानगरों में 4जी सेवा का परीक्षण किया जा रहा है।
बताया क्रांतिकारी परिवर्तन
सोमवार को तिरुवनंतपुरम में 4जी सेवा शुरू करने के साथ ही देशभर के 10 शहरों में वोडाफोन की 4जी सेवा शुरू हो चुकी है। महानगरों में सेवा शुरू करने के लिए कंपनी ने कई अन्य कंपनियों से साझेदारी की है।
कंपनी के दक्षिण भारतीय संचालन के निदेशक सुरेश कुमार ने 4जी सेवा को मोबाइल अनुभव में एक क्रातिकारी परिवर्तन लाने वाला बताया।