वोडाफोन के 2000 ग्राहकों का अकाउंट हैक, बैंक से जुड़ी जानकारी चुराई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को वोडाफोन ने कहा कि इस हफ्ते हैकरों ने उसके 1,827 ग्राहकों के अकाउंट हैक कर लिए हैं। कंपनी के अनुसार वोडाफोन पर इस महीने में ये दूसरा साइबर हमला हुआ है।
कंपनी के अधिवक्ता के अनुसार हमलावरों ने ग्राहकों के वोडाफोन अकाउंट हैक करके ग्राहकों के फोन नंबर और नाम का तो पता कर ही लिया है, साथ ही उनके बैंक सॉर्ट कोड और बैंक अकाउंट के आखिरी चार नंबरों तक अपनी पहुंच बना ली है।
ग्राहकों के वोडाफोन अकाउंट तक पहुंच बनाने के लिए अपराधियों ने एक अज्ञात बाहरी सूत्र से पासवर्ड और यूजरनेम प्राप्त किए थे। घटना पिछले बुधवार की आधी रात और गुरुवार दोपहर के दौरान हुई।
नहीं पहुंच सकेंगे आपके बैंक खातों तक
फिलहाल ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) इसकी जांच कर रही है। कंपनी ने कहा है कि अपराधियों ने जो भी जानकारी हैकिंग के जरिए चुराई है, उससे वह ग्राहकों के बैंक खातों तो नहीं पहुंच सकता है, लेकिन उनसे धोखाधड़ी की आशंका है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में वोडाफोन के 1.8 करोड़ ग्राहक हैं।
पिछले ही हफ्ते ब्रॉडबैंड, टीवी, मोबाइल और फिक्स लाइन सेवा प्रदाता टॉक-टॉक को भी हैक किया गया था, जिससे करीब 40 लाख लोगों की जानकारियां चुरा ली गई थीं।
इस हैकिंग में करीब 21 हजार बैंक अकाउंट नंबर और सॉर्ट कोड अपराधियों ने देख लिए थे। यह काम दो किशोरों ने किया था, जिन्हें बाद में साइबर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।