{"_id":"de2f109b74bb67cc66e70bb561b005db","slug":"vodafone-bought-spain-s-ono-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन ने स्पेन की कंपनी ओनो को खरीदा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
वोडाफोन ने स्पेन की कंपनी ओनो को खरीदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की मोबाइल कंपनी वोडाफोन ने स्पेन की केबल टेलीविजन और इंटरनेट प्रदाता ओनो का 7.2 अरब यूरो (10 अरब डॉलर) में अधिग्रहण की सहमति दी है।
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने अमेरिकी संयुक्त उद्यम वाली कंपनी वेरिजोन को 130 अरब डॉलर में बेचा है और इस समय उसके पास काफी नगदी है।
कंपनी ने कहा है कि ओनो सौदा एक महत्वपूर्ण अवसर है। वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी विट्टारियो कोलाओ ने कहा, ‘वोडाफोन और ओनो का गठजोड़ स्पेन में एक प्रमुख एकीकृत संचार प्रदाता पेश करेगा।
विज्ञापन
करीब 6 अरब पाउंड का यह सौदा इस साल की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए नियामकीय मंजूरियां लेना अभी बाकी है।