फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   vistara airlines said sorry to major general GD Bakshi on twitter post case

विस्तारा एयरलाइंस ने मेजर जनरल बख्शी से मांगी माफी, ट्विटर पोस्ट से जुड़ा है मामला

Wed, 24 Apr 2019 03:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Apr 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
vistara airlines said sorry to major general GD Bakshi on twitter post case
विस्तारा एयरलाइंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने एक फोटो संबधी विवाद में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी से माफी मांगी है। इस विमानन कंपनी ने रविवार को एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसे गर्व है कि मेजर जनरल बख्शी ने उसके विमान से यात्रा की है। इस ट्वीट के आने के बाद कई लोगों ने यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने कई अवसरों पर कथित तौर पर विवादित बयान दिए हैं। 
विज्ञापन

इसलिए हटाया था कंपनी ने ट्वीट

इन आलोचनाओं के बाद कंपनी ने यह ट्वीट हटा दिया और एक बयान जारी कर कहा कि वह नहीं चाहती कि उसके मंच से किसी के प्रति कोई असम्मान प्रकट किया जाए। 
विज्ञापन

जनरल बख्शी से विस्तारा ने मांगी माफी

हालांकि ट्वीट हटा लिए जाने के बाद कई टि्वटर पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। घटनाक्रम को देखते हुए विस्तारा कंपनी के अधिकारी मेजर जनरल बख्शी से मिले और माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तारा ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार को कहा कि, 'हम नहीं चाहते कि हमारा मंच किसी का भी अपमान करे या किसी का दिल दुखाए। पोस्ट हटाने का हमारा मकसद इस प्रकार की टिप्पणियों को डिलीट करना था।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed