फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Vishal Sikka joins board of directors of America tech company Oracle

ऑरेकल के बोर्ड में शामिल हुए इंफोसिस के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का

Tue, 10 Dec 2019 12:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Vishal Sikka joins board of directors of America tech company Oracle
विशाल सिक्का

अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी ऑरेकल (Oracle) ने इंफोसिस के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर दिया है। इसकी जानकारी  ऑरेकल के चेयरमैन और सीटीओ लैरी एलिसन ने दी। 

विज्ञापन

ऑरेकल के चेयरमैन ने दिया बयान

इस संदर्भ में लैरी एलिसन ने कहा कि विशाल सिक्का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग में दुनिया के प्रमुख विशेषज्ञों में शामिल हैं। सिक्का ऑरेकल को कारोबारी मूल्यों और बदलावों के अनुरूप बनाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

ऑरेकल के सीईओ ने कही ये बात

वहीं कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सफरा कैट्ज ने कहा कि विशाल सिक्का इसे समझते हैं कि जेन2 क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं से ग्राहकों को बिजनेस बढ़ाने में किस तरह मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न क्लाउड एप्लिकेशंस और टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाना किसी भी कारोबार को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए समर्थ बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों का आधार बन चुका है ऑरेकल का डाटाबेस

सिक्का ऑरेकल के बोर्ड में शामिल होने पर उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में विशाल सिक्का ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्टार्टअप वाएनाय सिस्टम्स की शुरुआत की थी। सिक्का ने कहा कि ऑरेकल का डाटाबेस दुनिया के बड़े और महत्वपूर्ण संस्थानों का आधार बन चुका है। 

2017 में इंफोसिस से दिया था इस्तीफा 

कंपनी की अंदरूनी लड़ाई के चलते 18 अगस्त 2017 को विशाल सिक्का ने देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। सिक्का ने इस्तीफे के बाद दिए बयान में इसके लिए देश की इस दिग्गज आईटी कंपनी के पूर्व चेयरमैन और फांउडर रहे एनआर नारायणमूर्ति के अनावश्यक हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि कंपनी ने सिक्का के पद का ख्याल रखते हुए उन्हें एक्यजीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाया था। जबकि उनकी जगह कंपनी के सीओओ यूबी प्रवीण राव को सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed