फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Vinay Dube former Jet Airways chief joins GoAir as advisor

बंद हो चुकी जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे बने गोएयर में सलाहकार

Sun, 20 Oct 2019 02:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 20 Oct 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Vinay Dube former Jet Airways chief joins GoAir as advisor
जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे - फोटो : एएनआई

बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे गोएयर के साथ बतौर सलाहकार जुड़ गए हैं। मार्च से गोएयर का सीईओ का पद खाली है। कंपनी विनय दुबे को सीईओ के पद पर नियुक्त करना चाहती है। 14 मई को दुबे ने जेट एयरवेज से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

दुबे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

बता दें कि जेट एयरवेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विनय दुबे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। इसलिए उनके गोएयर का सीईओ बनने में कानूनी उलझनें हो सकती हैं। 

विज्ञापन

छह महीने से बंद है कंपनी

जेट एयरवेज को बंद हुई करीब छह महीने हो गए हैं। कंपनी के बंद होने से 20,000 लोगों की नौकरी पर संकट आ गया था। कंपनी के पास कर्मचारियों कोवेतन देने के लिए भी पैसे नहीं थे। इतना ही नहीं, भारी नकदी संकट से डूबने की कगार पर पहुंची निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने 20,000 से अधिक कर्मचारियों की मेडिक्लेम सुविधा भी बंद कर दी थी। एयरलाइन ने कर्मचारियों से कहा था कि वह समूह मेडिक्लेम पॉलिसी का प्रीमियम भरने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनसॉल्वेंसी के लिए किया था आवेदन

20 जून को कंपनी ने इनसॉल्वेंसी के लिए आवेदन किया था। इन्सोलवेंसी ऑर्डर में कहा गया था कि एयरलाइन को बचाना राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा हुआ है। कंपनी के पास 20,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। वेबसाइट के अनुसार, क्रेडिटर्स ने 30,907 करोड़ रुपये के दावे किए हैं। रिजोल्यूशन प्लान में अब तक 14,000 करोड़ रुपये के दावे पेश किए गए हैं।

कंपनी खरीदने के लिए सिनर्जी ग्रुप ने दिखाई इच्छा

जेट एयरवेज को खरीदने के लिए सिनर्जी ग्रुप ने इच्छा दिखाई थी। कर्ज देने वाली कमेटी ने सिनर्जी ग्रुप को रेजोल्यूशन प्लान बनाने के लिए एक महीने का और समय दिया है। ग्रुप के पास अब 15 नवंबर तक का समय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed