{"_id":"7dda2c8fc3f74b213bbc4977125ee816","slug":"vediocon-world-cup-to-world-cup-offer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वर्ल्ड कप टू वर्ल्ड कप' ऑफर, सुना आपने?","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
'वर्ल्ड कप टू वर्ल्ड कप' ऑफर, सुना आपने?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने स्पेशल वर्ल्ड कप ऑफर 'वर्ल्ड कप टू वर्ल्ड कप' पेश किया है। अपने प्रीमियम उत्पादों के लिए जानी जाने वाली वीडियोकॉन इस ऑफर के जरिए ऐसे ग्राहकों को लक्ष्य बना रही है, जो वर्ल्ड कप के अपने अनुभव को शानदार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस ऑफर के तहत वीडियोकॉन एलईडी खरीदने पर ग्राहक न सिर्फ क्रिस्प और बेहतर पिक्चर क्वालिटी का आनंद उठा सकेंगे बल्कि वे एलईडी पर चार वर्ष के लिए वारंटी भी हासिल कर सकेंगे। इस तरह से ग्राहक अपनी वीडियोकॉन एलईडी इस वर्ष से अगले वर्ल्ड कप तक सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन