फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   usa president donald trump suffered a loss of 8073 crore in 10 years, says nyt report

NYT का दावाः 10 साल में डोनाल्ड ट्रंप को हुआ था 8073 करोड़ रुपये का घाटा

Wed, 08 May 2019 04:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 08 May 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
usa president donald trump suffered a loss of 8073 crore in 10 years, says nyt report
- फोटो : Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बता रखा है कि वो एक कुशल कारोबारी रहे हैं, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) ने उनके दावों की पोल खोल दी है। एनवाईटी ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रंप को 1985-1994 के बीच 1.17 अरब डॉलर (8073 करोड़ रुपये) का घाटा उठाना पड़ा था। इन दस सालों में आठ साल ऐसे थे, जब ट्रंप की आय के मुकाबले घाटा इतना ज्यादा था कि उनकी कंपनी को टैक्स भी नहीं देना पड़ा।

विज्ञापन

चतुर और सौदेबाजी में माहिर बिजनेसमैन

ट्रंप ने जब 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया था तो उन्होंने खुद को चतुर और सौदेबाजी में माहिर बिजनेसमैन बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक 1990 में ट्रंप को बिजनेस में 25 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। 1991 में भी इतना ही घाटा हुआ। यह उच्च आय वाले किसी अन्य अमेरिकी नागरिक के घाटे की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा था।

विज्ञापन

नहीं बताया टैक्स रिटर्न

हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अपने टैक्स रिटर्न की जानकारी नहीं बताई है। इस तरह से ट्रंप ने एक दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया। इस परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति को अपने टैक्स रिटर्न की जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था कि जब तक उनके रिटर्न का ऑडिट नहीं हो जाता वो जानकारी नहीं दे सकते। ट्रम्प के टैक्स संबंधी आंकड़ों के जरिए डेमोक्रेट्स इस बात की जांच करना चाहते हैं कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है क्योंकि ट्रंप बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।

होटल बेचने पर भी नहीं चुकाया था टैक्स

अखबार के मुताबिक ट्रंप ने 1985  में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित मेरिएट्स होटल को 7.37 करोड़ डॉलर में खरीदा था। 1989 में इसे 18 करोड़ डॉलर में बेच दिया था। हालांकि इसको बेचने में लाभ तो हुआ, लेकिन उस साल भी घाटा इतना ज्यादा था कि उनको टैक्स नहीं चुकाना पड़ा।

बेटे पर है कारोबार की जिम्मेदारी

2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अपने कारोबार की जिम्मेदारी बेटे को दे दी है। ट्रंप का मुख्य कारोबार रियल एस्टेट, कैसीनो, होटल और आवासीय परिसरों में दुकानों का है। ट्रंप लगातार कई सालों तक फोर्ब्स की सूची में भी बने रहे हैं।
 

साल घाटा (करोड़ डॉलर)
1985 4.61
1986 6.87
1987 4.22 2.9 करोड़ डॉलर का यॉट, 40.7 करोड़ की होटल खरीदी
1988 3.04 सैलरी से 6.7 करोड़ डॉलर की आय हुई
1989 18.2 ब्याज से 5.29  करोड़ डॉलर की आय
1990 25 ब्याज से 1.87 करोड़ डॉलर की कमाई
1991 25
1992 5.55

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed