फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TRAI stopped free basic service of facebook in india

'फ्री बेसिक' पर TRAI की रोक, फेसबुक ने विज्ञापन पर किए करोड़ों खर्च

Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
TRAI stopped free basic service of facebook in india

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने रिलायंस कम्युनिकेशन को फेसबुक की फ्री बेसिक सेवा पर फिलहाल कुछ समय के लिए रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत में रिलायंस कम्युनिकेशन फेसबुक का अकेला टेलिकॉम पार्टनर है, जो अपने ग्राहकों को फेसबुक की फ्री बेसिक सेवा की पेशकश कर रहा है।

कुछ समय पहले इस सेवा को ही इंटरनेट डॉट ओआरजी (internet.org) नाम से जाना जाता था। हालांकि बहुत से लोगों की तरफ से इसकी आलोचना भी की गई।

फिलहाल यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई टेलिकॉम ऑपरेटर अलग-अलग तरह के कंटेट के लिए अलग-अलग कीमत निर्धारित कर सकता है? फेसबुक की फ्री बेसिक सेवा की तुलना नेट न्यूट्रैलिटी से की जा रही है और दोनों को एक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी इस खबर के मुताबिक रिलायंस और फेसबुक दोनों से ही कुछ सवाल किए गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन से मांगा जा रहा समर्थन

TRAI stopped free basic service of facebook in india

भारत में फेसबुक की फ्री बेसिक सेवा को लोगों की समर्थन न मिलने की वजह से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग काफी परेशान हैं। उन्होंने अमेरिका से ही भारत में इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ट्राई की तरफ से फेसबुक की फ्री बेसिक सेवा पर रोक लगाने के बाद फेसबुक ने भारत के कई बड़े अखबरों के माध्यम से विज्ञापन जारी किए हैं और लोगों से फ्री बेसिक के लिए समर्थन का अनुरोध किया है।

विज्ञापन में फ्री बेसिक के बारे में कई तथ्य भी बताए गए हैं। साथ ही एक नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल करके फ्री बेसिक के लिए अपना समर्थन दर्ज कराया जा सकता है।

मार्क ने अमेरिका के लोगों से अनुरोध किया है कि वह भारत की दूरसंचार नियामक ट्राई को ईमेल करके अपना समर्थन दें और इसके फायदे बताएं। अमेरिका में लोगों के पास एक नोटिफिकेशन आया जिसमें भारत में फ्री बेसिक का समर्थन करने के लिए ईमेल करने को कहा गया।

हालांकि, इस पर जब फेसबुक से बात की गई तो उसने कहा कि भारत से बाहर के ग्राहकों के लिए यह नोटिफिकेशन गलती से चालू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed