फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tourism industry to get boost in budget, tax incentive on cards

बजट 2018: टूरिज्म इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट, सरकार दे सकती है टैक्स में छूट

Thu, 18 Jan 2018 05:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
tourism industry to get boost in budget, tax incentive on cards
tourism

केंद्र सरकार इस बार के बजट में टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के टैक्स में छूट देने का ऐलान कर सकती है। इसके लिए इंसेंटिव, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर्स को बढ़ावा देने के लिए कई सारे ऐलान किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन


हर साल 10 फीसदी की ग्रोथ से बढ़ रहा टूरिज्म सेक्टर
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, भारत में टूरिज्म सेक्टर हर साल 10 फीसदी की ग्रोथ से बढ़ रहा है। एयरलाइन रूट्स पर नए डेस्टिनेशन की घोषणा के बाद से इसके और बढ़ने की संभावना है। इस क्षेत्र से करीब 40 मिलियन लोग फिलहाल जुड़े हुए हैं और अगले 10 सालों में इसमें 10 मिलियन और लोगों के जुड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन कंपनियों को होगा ज्यादा फायदा
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, बजट में सबसे ज्यादा फायदा इंडिगो, जेट एयरवेज, ताज महल होटल और ओबेरॉय होटल समूह को होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा देने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स, होटल के निर्माण पर टैक्स इंसेंटिव और नई टूरिस्ट ट्रेनों के लिए ज्यादा फंड देने के लिए घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सड़कों के निर्माण के लिए भी ज्यादा फंड मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर्स को भी मिलेगा फायदा
बजट में बड़े टूर ऑपरेटर्स में शुमार कॉक्स एंड किंग, थॉमस कुक आदि को भी फायदा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही फाइव और सेवन स्टार होटल पर लगने वाले 28 फीसदी जीएसटी को भी कम किए जाने की घोषणा की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed