{"_id":"5c7d1d7ebdec2211a00c927d","slug":"to-reduce-the-loss-tata-group-divided-into-10-verticals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान कम करने के लिए 10 हिस्सों में बांटी गईं टाटा ग्रुप की सभी कंपनियां","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नुकसान कम करने के लिए 10 हिस्सों में बांटी गईं टाटा ग्रुप की सभी कंपनियां
Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
तिवारी अभिषेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (फाइल फोेटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने उपभोक्ता से लेकर व्यापार को 10 हिस्सों में 104 अरब डॉलर के इस ग्रुप को बांट दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समूह की सभी कंपिनयों के प्रतिनिधि इन हिस्सों का कामकाज आसानी से चलाने के लिए तालमेल बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
10 हिस्सों में बटने से करीब 100 कंपनियों को अपने कामकाज में तालमेल बैठाने और लागत घटाने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि टाटा संस, टाटा मोटर्स के अलावा कई और कंपनियों में काफी नुकसान का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें आ रही है कठिनाई
रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सबसे ज्यादा कठिनाई का काम उपभोक्ता और खुदरा हिस्सों को साथ में रखने का है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सेगमेंट्स में टाटा केमिकल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, टाइटन, वोल्टास, क्रोमा और वेस्टसाइड जैसी कंपनियां हैं। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने होटल और विमानन से संबंधित अपने व्यवसाय को ट्रैवल और टूरिज्म वर्टिकल में रखा है। बता दें कि इसमें ग्रुप के इंडियन होटल्स और टाटा एसआईए एयरलाइन आते हैं।
विज्ञापन