फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Thomas Cook India domestic leisure business growing at 25percent

बढ़ा थॉमस कुक इंडिया का कारोबार, विदेशी कंपनी के बंद होने का नहीं पड़ा असर

Sun, 20 Oct 2019 04:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 20 Oct 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Thomas Cook India domestic leisure business growing at 25percent

थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड ( TCIL ) ने कहा है कि उसका घरेलू लेजर कारोबार ( Leisure Business ) सालाना 25 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, जो उसके विदेशी यात्रा खंड कारोबार से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन

थॉमस कुक के बंद होने से कोई असर नहीं

इस संदर्भ में टीसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पर्यटन) रोमिल पंत ने कहा है कि, 'आगामी वर्षों में इस वृद्धि दर को कायम रखने में कंपनी को किसी तरह की दिक्कत नजर नहीं आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटिश टूर ऑपरेटर कंपनी थॉमस कुक के बंद होने से थॉमस कुक इंडिया के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'

विज्ञापन


यह कारोबार कुछ साल पहले ही शुरू हुआ है और यह सालाना 25 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। विदेशी पर्यटन कारोबार 10 से 15 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। 

थॉमस कुक इंडिया की रेटिंग मजबूत

इसी महीने रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपने क्रेडिट बुलेटिन में कहा था कि फॉरेन एक्सचेंज बिजनेस और ट्रैवल रिलेटेड सर्विस में थॉमस कुक इंडिया की रेटिंग मजबूत है। कंपनी का ऑपरेशन अच्छा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा था कि ब्रिटेन की थॉमस कुक पीएलसी के दिवालिया होने से थॉमस कुक इंडिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, दोनों अलग-अलग कंपनियां है और इनका आपस में कोई जुड़ाव और संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक दिवालिया

ब्रिटेन की दिग्गज ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक ने हाल ही में दिवालिया होने की घोषणा की थी। 178 साल पुरानी कंपनी थॉमस कुक पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। संचालन जारी रखने के लिए 1766 करोड़ रुपये की तत्काल जरूरत थी। मामले में कंपनी ने कहा था कि तमाम कोशिशों के बावजूद शेयरधारकों और कर्जदाताओं से समझौता नहीं हो पाया, इसलिए दिवालिया की अर्जी दाखिल करने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं था। थॉमस कुक 16 देशों में हर साल 19 करोड़ लोगों को होटल, रिसॉर्ट और एयरलाइन सर्विस मुहैया करवा रही थी। 



बता दें कि थॉमस कुक इंडिया (भारत में थॉमस कुक संचालित करने वाली कंपनी) ने 21 सितंबर को ही कह दिया था कि वह ब्रिटेन की थॉमस कुक पीएलसी से संबंधित नहीं है। थॉमस कुक इंडिया पूरी तरह अलग कंपनी है और इसका स्वामित्व कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिंग्स के पास है। इसलिए थॉमस कुक पीएलसी के बंद होने से भारतीय कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साल 2012 में ही थॉमस कुक यूके ने थॉमस कुक इंडिया की हिस्सेदारी फेयरफैक्स को बेच दी थी। थॉमस कुक इंडिया ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की थी कि उसका थॉमस कुक पीएलसी (यूके) से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed