फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   the new chairman of sail is soma mandal steel authority of India issues notifications

सेल की नई अध्यक्ष होंगी सोमा मंडल, वर्तमान में निदेशक वाणिज्यिक पद पर कर रही हैं काम

Thu, 13 Aug 2020 03:52 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 13 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
the new chairman of sail is soma mandal steel authority of India issues notifications
सेल की नई अध्यक्ष बनी सोमा मंडल - फोटो : social media

सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई अध्यक्ष होंगी। मौजूदा समय में सोमा कंपनी के निदेशक वाणिज्यिक के पद पर काम कर रही हैं। नई दिल्ली में सेल की नई चेयरमैन के पद के लिए साक्षात्कार लिया गया, जिसमें लोक उद्यम चयन समिति ने सोमा मंडल को चयनित किया गया।

विज्ञापन



अब समिति की ओर से ये फाइल कैबिनेट को भेजी जाएगी, जहां अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद सोमा मंडल के नाम का औपचारिक तौर पर एलान हो जाएगा। सेल यानि कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार 31 दिसंबर 2020 को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद एक जनवरी 2021 से सोमा मंडल अपना कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन


सोमा मंडल का प्रस्तावित नाम काफी प्रभावशाली रहेगा क्योंकि पीएसयू की अध्यक्षता करने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम रही है। साल 2017 में सोमा मंडल ने निदेशक वाणिज्यिक के पद पर काम करना शुरू किया था। सोमा मंडल ने एनआईटी राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 1984 में उन्होंने एल्यूमीनियम बनाने वाली कंपनी नाल्को को ज्वाइन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल अध्यक्ष के पद की रेस में कुल छह अधिकारी शामिल थे। सोमवार को इन सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया गया, जिसके बाद सोमा मंडल के नाम पर सबने सहमति जताई। साक्षात्कार में शामिल अधिकारी में सोमा मंडल के अलावा सेल के निदेशक परियोजना अनिर्बान दासगुप्ता, भिलाई के ईडी वर्क्स बीपी सिंह, इस्को-बर्नपुर के ईडी वर्क्स एके सिंह, मेकॉन के प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट और मोल के निदेशक वित्त राकेश तुमाने थे।



महारत्न कंपनी सेल में सोमा मंडल 30 अप्रैल 2024 तक कार्य कर सकती है और उसके बाद वो रिटायर हो जाएंगी। सोमा मंडल साल 2017 से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि कि सेल से जुडी़ हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed