सेल की नई अध्यक्ष होंगी सोमा मंडल, वर्तमान में निदेशक वाणिज्यिक पद पर कर रही हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई अध्यक्ष होंगी। मौजूदा समय में सोमा कंपनी के निदेशक वाणिज्यिक के पद पर काम कर रही हैं। नई दिल्ली में सेल की नई चेयरमैन के पद के लिए साक्षात्कार लिया गया, जिसमें लोक उद्यम चयन समिति ने सोमा मंडल को चयनित किया गया।
अब समिति की ओर से ये फाइल कैबिनेट को भेजी जाएगी, जहां अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद सोमा मंडल के नाम का औपचारिक तौर पर एलान हो जाएगा। सेल यानि कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार 31 दिसंबर 2020 को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद एक जनवरी 2021 से सोमा मंडल अपना कार्यभार संभालेगी।
सोमा मंडल का प्रस्तावित नाम काफी प्रभावशाली रहेगा क्योंकि पीएसयू की अध्यक्षता करने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम रही है। साल 2017 में सोमा मंडल ने निदेशक वाणिज्यिक के पद पर काम करना शुरू किया था। सोमा मंडल ने एनआईटी राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 1984 में उन्होंने एल्यूमीनियम बनाने वाली कंपनी नाल्को को ज्वाइन किया था।
सेल अध्यक्ष के पद की रेस में कुल छह अधिकारी शामिल थे। सोमवार को इन सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया गया, जिसके बाद सोमा मंडल के नाम पर सबने सहमति जताई। साक्षात्कार में शामिल अधिकारी में सोमा मंडल के अलावा सेल के निदेशक परियोजना अनिर्बान दासगुप्ता, भिलाई के ईडी वर्क्स बीपी सिंह, इस्को-बर्नपुर के ईडी वर्क्स एके सिंह, मेकॉन के प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट और मोल के निदेशक वित्त राकेश तुमाने थे।
महारत्न कंपनी सेल में सोमा मंडल 30 अप्रैल 2024 तक कार्य कर सकती है और उसके बाद वो रिटायर हो जाएंगी। सोमा मंडल साल 2017 से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि कि सेल से जुडी़ हुई हैं।