फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   the man who established Raymond vijaypat singhania sacked from chairman emeritus post

जिसने की थी रेमंड की स्थापना, उसी को कंपनी ने किया बर्खास्त

Wed, 17 Oct 2018 02:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
the man who established Raymond vijaypat singhania sacked from chairman emeritus post

जिस व्यक्ति ने 1925 में रेमंड जैसे ब्रांड की स्थापना की थी, उसको कंपनी ने चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया है। रेमंड के अभी तक चेयरमैन रहे विजयपत सिंहानिया को इस बात की जानकारी हाल ही में कंपनी द्वारा मिले एक पत्र के जरिए हुई। 

विज्ञापन


दो साल से चल रहा है विवाद

विजयपत सिंहानिया और उनके बेटे गौरव सिंहानिया के बीच संपत्ति को लेकर के करीब दो सालों से विवाद चल रहा है। यह विवाद उच्च न्यायालय तक पहुंच गया। हालांकि न्यायालय ने बाप-बेटों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


कंपनी को लिखे थे पत्र

इससे पहले बेटे के खिलाफ विजयपत सिंहानिया ने कई पत्र कंपनी के बोर्ड को लिखे थे। इन पत्रों में विजयपत ने शिकायत की थी, कि उन्हें बोर्ड की बैठक के बारे में सूचना नहीं दी जा रही है। कंपनी के सीए और निदेशक थॉमस  फर्नाडिज की तरफ से 7 सितंबर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विजयपत ने अपने पत्र में काफी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में जो विवाद चल रहा है, उसका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। उनके गलत आचरण और व्यवहार के कारण कंपनी ने आजीवन चेयरमैन बने रहने के पद से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। 


गौतम सिंहानिया ने किया बचाव

गौतम सिंहानिया ने अपने पिता के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता को भूलने की बीमारी हो गई है। उनको याद नहीं रहता है कि वो किससे कब और क्या बोले हैं। मैं अभी भी सारे विवाद बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता हूं लेकिन कंपनी के मामले वो राय नहीं दे सकते हैं। उनको हटाने का फैसला बोर्ड ने लिया है और मेरी इसमें किसी तरह की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed