फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tcs to change salary structure of some employees using pyramid model

खर्चों में कटौती के लिए TCS बदलेगी इन कर्मचारियों का वेतन पैकेज

Sat, 19 Oct 2019 04:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Oct 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
tcs to change salary structure of some employees using pyramid model
टीसीएस - फोटो : SELF

देश की दिग्गज आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने कुछ कर्मचारियों के वेतन पैकेज में बदलाव करने जा रही है। कंपनी खर्चों में  कटौती के लिए ऐसा करने जा रही है। इसके लिए कंपनी के पिरामिड मॉडल में बदलाव होगा। 

विज्ञापन

युवा इंजीनियरों को मिलेगी नौकरी

कंपनी जल्द ही युवा इंजीनियरों को बड़ी संख्या में नौकरी पर रखेगी, जिनके पास डिजिटल स्किल होंगी। इससे कंपनी अपने खर्चों में कटौती के साथ ही अपने मार्जिन को भी बढ़ा सकेगी। प्लान के मुताबिक पहले से कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में भी बदलाव होगा। 

विज्ञापन


ऐसे कर्मचारियों के वेरिएबल वेतन को बढ़ाया जाएगा। यह वेरिएबल वेतन कर्मचारी के पर्फोमेंस के आधार पर मिलेगा। कंपनी के मॉडल के हिसाब से चार साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं इससे ज्यादा अनुभव वाले कर्मचारियों की संख्या प्रत्येक टीम में कम की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी वी रामाकृष्णन ने कहा कि हमारी कंपनी में बहुत सारे ऐसे कर्मचारी हैं, जो काफी सालों से कार्य कर रहे हैं। पीरामिड मॉडल में कुछ सालों में बदलाव किया जाता है। हालांकि इस मॉडल के लागू होने से किसी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। 

इस साल किया 26 हजार लोगों को भर्ती

कंपनी ने पिछले साल 26 हजार लोगों को नौकरी पर रखा था। चालू वित्त वर्ष के छह माह में भी कुल इतने नए लोग कंपनी  का हिस्सा बन चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि वो विदेश में कांट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों की संख्या में कमी करेगी।



इनकी जगह पर पूर्णकालिक कर्मचारियों को रखा जाएगा। 2020-21 में कंपनी कैंपस के जरिए कुल 30 हजार लोगों की भर्ती करेगी। इनमें से 1500 कर्मचारी अमेरिका और यूरोप के कॉलेज से लिए जाएंगे। ऐसे लोगों को 60 हजार से 90 हजार डॉलर सालाना सैलरी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed