फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TCS Board to discuss on Share Buyback On seven October 2020

सात अक्तूबर को शेयर बॉयबैक पर विचार करेगा TCS का निदेशक मंडल

Mon, 05 Oct 2020 03:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
TCS Board to discuss on Share Buyback On seven October 2020
TCS - फोटो : pixabay

देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का निदेशक मंडल कंपनी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत विचार करेगा। टीसीएस ने रविवार रात शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुए कहा 'कंपनी का निदेशक मंडल सात अक्तूबर 2020 को होने वाली बैठक में शेयर बॉयबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।' 

विज्ञापन


2018 में किया था शेयरों की वापस खरीद योजना पर अमल
शेयरों को वापस खरीदने के बारे में कोई अन्य ब्यौरा नहीं दिया गया। इसमें कहा गया कि इस दौरान नदेशक मंडल कंपनी के सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों और दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित करने के बारे में भी विचार करेगा। वर्ष 2018 में भी कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद योजना पर अमल किया था। 
विज्ञापन


2017 में फिर उठाया था यह कदम
यह खरीद 2,100 रुपये प्रति शेयर की दर पर की गई थी जिसमें करीब 7.61 करोड़ शेयरों को वापस खरीदा गया। वर्ष 2017 में भी कंपनी ने इसी तरह के शेयर खरीद कार्यक्रम पर अमल किया था। टीसीएस की शेयर वापस खरीदने की यह पेशकश उसके दीर्घकालिक पूंजी आवंटन नीति का हिस्सा है। इसके जरिये कंपनी अपनी अतिरिक्त नकदी को शेयरधारकों को लौटाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर में सात फीसदी से ज्यादा का उछाल
मालूम हो कि आज सुबह से ही टीसीएस के शेयर में बढ़त जारी है। 2620 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर 3.08 बजे यह 182.63 अंक यानी 7.24 फीसदी की बढ़त के बढ़त के साथ 2706.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 2523.45 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10.16 लाख करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed