फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tatta Consultancy Services TCS Net Profit rose by nearly 5 percent to rs 8433 Crore in Q2

तिमाही नतीजे: 4.9 फीसदी बढ़कर 8,433 करोड़ रुपये रहा TCS का शुद्ध लाभ

Thu, 08 Oct 2020 02:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Tatta Consultancy Services TCS Net Profit rose by nearly 5 percent to rs 8433 Crore in Q2
TCS - फोटो : pixabay

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 4.9 फीसदी बढ़कर 8,433 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद योजना को भी मंजूरी दी है। टीसीएस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शुद्ध लाभ में कानूनी दावे से जुड़े 1,218 करोड़ रुपये के प्रावधान को शामिल नहीं किया गया है। इन प्रावधानों को घटाने पर शुद्ध लाभ 7,475 करोड़ रुपये बनता है। 

विज्ञापन


तीन फीसदी बढ़ी आय
इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 8,042 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में तीन फीसदी बढ़कर 40,135 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 38,977 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन


16,000 करोड़ की पुनर्खरीद योजना को मंजूरी
कंपनी के अनुसार निदेशक मंडल ने 3,000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर 16,000 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी है। यह टीसीएस के बीएसई में बुधवार को बंद शेयर भाव 2,737.4 रुपये के मुकाबले 9 फीसदी अधिक है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 2800 के स्तर पर खुला और इसमें बढ़त देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में टीसीएस ने कहा कि, 'निदेशक मंडल ने टीसीएस के 5,33,33,333 इक्विटी शेयरों के पुनर्खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.42 फीसदी है। यह पुनर्खरीद 3,000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर होगी। यह पुनर्खरीद 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की नहीं होगी।' कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की है। टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने कहा, 'मजबूत ऑर्डर, कई सौदों के पाइपलाइन में होने और निरंतर बाजार में हिस्सेदारी के लाभ ने हमें भविष्य को लेकर भरोसा दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed