फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Synergy Aerospace Asks For More Time To Finalize Jet Airways Bid

जेट एयरवेज को खरीदने के लिए सिनर्जी ग्रुप को मिला 15 नवंबर तक का समय

Wed, 16 Oct 2019 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Oct 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Synergy Aerospace Asks For More Time To Finalize Jet Airways Bid

बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज को खरीदने के लिए सिनर्जी ग्रुप ने इच्छा दिखाई थी। अब कर्ज देने वाली कमेटी ने सिनर्जी ग्रुप को रेजोल्यूशन प्लान बनाने के लिए एक महीने का और समय दिया है। ग्रुप के पास अब 15 नवंबर तक का समय है। 

विज्ञापन

पहले 14 अक्तूबर तक का था समय

इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा कि अतिरिक्त समय मिलने से रेजोल्यूशन प्लान दिसंबर तक जा सकता है। पहले रेजोल्यूशन प्लान देने की समय सीमा 14 अक्तूबर थी और 28 अक्तूबर को इसे एनसीएलटी की सहमति के लिए पेश किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, कॉफी चेन बरिस्ता के पूर्व सीईओ रवि देओल ने भी सिनर्जी ग्रुप के मालिकों के साथ बैठक की है।

विज्ञापन

नरेश गोयल पर टैक्स चोरी करने का आरोप

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने देश और विदेश में अपनी बहुत सारी कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी की दर्जनों योजनाओं का एक ‘ढांचा’ तैयार किया था और इससे बड़े पैमाने पर बचने वाले पैसे को विदेशों में स्थानांतरित कर दिया। हालांकि इस रकम की सही संख्या का पता नहीं लगा है, लेकिन इतना माना जा रहा है कि गोयल ने अरबों रुपये बचाकर विदेश भेजे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने से बंद है कंपनी

जेट एयरवेज को बंद हुई करीब छह महीने हो गए हैं। कंपनी के बंद होने से 20,000 लोगों की नौकरी पर संकट आ गया था। कंपनी के पास कर्मचारियों कोवेतन देने के लिए भी पैसे नहीं थे। इतना ही नहीं, भारी नकदी संकट से डूबने की कगार पर पहुंची निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने 20,000 से अधिक कर्मचारियों की मेडिक्लेम सुविधा भी बंद कर दी थी। एयरलाइन ने कर्मचारियों से कहा था कि वह समूह मेडिक्लेम पॉलिसी का प्रीमियम भरने की स्थिति में नहीं है।

इनसॉल्वेंसी के लिए किया था आवेदन

20 जून को कंपनी ने इनसॉल्वेंसी के लिए आवेदन किया था। इन्सोलवेंसी ऑर्डर में कहा गया था कि एयरलाइन को बचाना राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा हुआ है। कंपनी के पास 20,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। वेबसाइट के अनुसार, क्रेडिटर्स ने 30,907 करोड़ रुपये के दावे किए हैं। रिजोल्यूशन प्लान में अब तक 14,000 करोड़ रुपये के दावे पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed