फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sri sri ravishankar to take on patanjali, will invest 200 crore on advertisement

पतंजलि को टक्कर देने की तैयारी में श्री श्री, 200 करोड़ का निवेश कर खोलेंगे 1000 स्टोर्स

Fri, 08 Jun 2018 02:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
sri sri ravishankar to take on patanjali, will invest 200 crore on advertisement

जहां एक तरफ बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी सेक्टर में एमएनसी कंपनियों को टक्कर देने का प्लान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की कंपनी 'श्रीश्री आयुर्वेद' ने भी पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


श्रीश्री आयुर्वेद भी 200 करोड़ का निवेश करने जा रही है। यह निवेश कंपनी विज्ञापन और प्रमोशन में करेगी। इसमें टीवी, प्रिंट, डिजिटल, आउटडोर और अन्य तरह के प्रमोशन शामिल हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में किया था 10 करोड़ रुपये खर्च
बंगलूरू स्थित इस कंपनी ने आईपीएल के 11वें सीजन में केवल टीवी पर दिए जाने वाले विज्ञापनों पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। श्री श्री आयुर्वेद ट्रस्ट के सीईओ तेज कटपिटिया ने कहा कि कंपनी देश भर में 1000 से अधिक ब्रांडेड स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन उत्पादों का होगा प्रचार

sri sri ravishankar to take on patanjali, will invest 200 crore on advertisement
श्रीश्री रविशंकर

कंपनी जिन उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करेगी उनमें टूथपेस्ट, किराने का सामान और पर्सनल केयर के उत्पाद शामिल हैं। अभी देश भर में पर्सनल केयर मार्केट 18500 करोड़ रुपये का है। कंपनी फेस वॉश, क्रीम और लोशन, शैम्पू, घी, चावल, नारियल तेल व गुड़ पर अपना ज्यादा फोकस करेगी। 

एमएनसी कंपनियों ने भी लांच किए अपने देशी प्रॉडक्ट
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद से टक्कर लेने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे कि हिंदुस्तान यूनीलीवर, कोलगेट, फ्यूचर ग्रुप, डाबर आदि ने भी अपने आयुर्वेद आधारित उत्पाद लांच कर दिए हैं। पतंजलि हर साल करीब 10 हजार करोड़ के उत्पाद बेचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed