फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   spicejet and tigerair offer of cheap air ticket

जो अब तक नहीं गए विदेश, उनके लिए काम की खबर

Fri, 20 Mar 2015 08:14 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
spicejet and tigerair offer of cheap air ticket

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 19 मार्च गुरुवार को अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत सबसे कम टिकट 2699 रुपए की होगी।

विज्ञापन


यह ऑफर 19 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा, जिस बीच आप कभी भी इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं। आपको बता दें कि 2699 रुपए के किराए में ही हर तरह के टैक्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जो भी व्यक्ति इस ऑफर के तहत टिकट बुक करवाता है, वह इस टिकट पर 19 मार्च से लेकर 30 जून तक कभी भी यात्रा कर सकता है। कंपनी ने इस ऑफर को 'लेट्स गो अब्रॉड' नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पे टू गो, रिटर्न फॉर फ्री ऑफर

spicejet and tigerair offer of cheap air ticket

सिंगापुर की एयरलाइन कंपनी टाइगर एयर ने भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक के साथ मिलकर एक खास ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'पे टू गो, रिटर्न फॉर फ्री' नाम दिया है।

यह ऑफर सिर्फ एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के लिए है, जो 17 मार्च से 29 मार्च तक के लिए मान्य है। जो भी व्यक्ति इस ऑफर के तहत टिकट कराता है वह इस टिकट पर 5 जुलाई से 30 सितंबर तक के बीच यात्रा कर सकता है।

एयरलाइन ने यह ऑफर अपनी गोल्डन जुबली पर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत चेन्नई से सिंगापुर जाने और वापस आने का टिकट 7499 रुपए का है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed